भास्कर अपडेट्स: मुकेश अंबानी की मां कोकिलाबेन की तबीयत बिगड़ी, मुंबई के एचएन रिलायंस अस्पताल में कराया गया … – Dainik Bhaskar

मुकेश अंबानी की मां कोकिलाबेन अंबानी को शुक्रवार सुबह मुंबई के एचएन रिलायंस अस्पताल में भर्ती कराया गया। गुरुवार देर रात उनकी तबीयत अस्वस्थ होने के बाद डॉक्टरों ने उन्हें एयरलिफ्ट कर मुंबई लाया गया था।
अभी तक अंबानी परिवार ने इस पर कोई जानकारी नहीं दी है। मुकेश अंबानी और उनके परिवार के काफिले को अस्पताल की ओर जाते देखा गया। सूत्रों के मुताबिक अभी उनकी हालत सामान्य है।
कोकिलाबेन की उम्र 91 वर्ष है। वे दिवंगत उद्योगपति धीरूभाई अंबानी की पत्नी हैं। इस समय वे मुकेश अंबानी के साथ रहती हैं।
आज की बाकी बड़ी खबरें…
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मिले शुभांशु शुक्ला, अपने अनुभव साझा किए; प्रेसिडेंट ने गगनयान मिशन के लिए शुभकामनाएं दी
अंतरिक्ष यात्री शुभांशु शुक्ला ने शुक्रवार को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से राष्ट्रपति भवन में मुलाकात की। उनके साथ ग्रुप कैप्टन प्रशांत बालकृष्णन नायर और ग्रुप कैप्टन पुण्यश्लोक बिस्वाल, इसरो के अध्यक्ष और अंतरिक्ष विभाग के सचिव वी नारायणन और मानव अंतरिक्ष उड़ान केंद्र के निदेशक श्री दिनेश कुमार सिंह भी मौजूद थे।
मुलाकात के दौरान शुभांशु ने अपना अनुभव साझा किया। राष्ट्रपति ने उन्हें आने वाले गगनयान मिशन के लिए शुभकामनाएं दीं। गगनयान भारत का मानव अंतरिक्ष उड़ान मिशन होगा। इसरो ने इस मिशन के जरिए एक साथ तीन लोगों को अंतरिक्ष में भेजने की योजना बनाई है। शुभांशु इस मिशन के डायरेक्टर हैं।
जम्मू-कश्मीर के 2 सरकारी कर्मचारी बर्खास्त, आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा की मदद कर रहे थे
जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने शुक्रवार को दो सरकारी कर्मचारियों को बर्खास्त कर दिया। सुरक्षा एजेंसियों की जांच में पता चला था कि दोनों आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा की मदद कर रहे थे। इनके खिलाफ सबूत भी मिले थे।
सरकारी अधिकारियों ने बताया कि करनाह के शिक्षक खुर्शीद अहमद राठेर और केरन के सहायक पशुपालक सियाद अहमद खान को सेवा से हटाया गया है।
ED ने कर्नाटक के कांग्रेस विधायक के ठिकानों पर छापेमारी की, ऑनलाइन गेमिंग और सट्टेबाजी से जुड़ा मामला
प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने शुक्रवार को कर्नाटक के कांग्रेस विधायक के सी वीरेंद्र पप्पी और कुछ अन्य लोगों के ठिकानों पर छापेमारी की।
यह कार्रवाई ऑनलाइन गेमिंग और सट्टेबाजी से जुड़े धन शोधन निवारण अधिनियम (PMLA) के तहत की गई है। पप्पी चित्रदुर्ग विधानसभा सीट से विधायक हैं।
मुंबई के जीएसबी सेवा मंडल को गणेश उत्सव पर 474.46 करोड़ का बीमा कवर, मंडल के पास 69kg से ज्यादा सोने के जेवर
मुंबई के सामुदायिक गणेश संघ जीएसबी सेवा मंडल ने इस साल अपने पांच दिन चलने वाले गणपति उत्सव के लिए 474.46 करोड़ का बीमा कवर हासिल किया है। एक अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। पिछले साल मंडल के पास 400.58 करोड़ का बीमा कवर था। सायन के किंग्स सर्कल में होने वाला यह उत्सव 27 अगस्त को गणेश चतुर्थी से शुरू होगा।
मंडल के अध्यक्ष अमित पई ने एक बयान में कहा कि गणेश की मूर्ति को 69 किलो से ज्यादा सोने के जेवर, 336 किलो से ज्यादा चांदी और भक्तों की दान की गई अन्य कीमती वस्तुओं से सजाया गया है। उन्होंने कहा कि देश का सबसे धनी गणेश मंडल होने का दावा करने वाला यह मंडल इस बार अपना 71वां गणेशोत्सव मनाएगा।
दिल्ली के एक स्कूल को फिर मिली बम से उड़ाने की धमकी, 5 दिन में चौथी घटना
दिल्ली के द्वारका स्थित मैक्सफोर्ट स्कूल को शुक्रवार सुबह ईमेल के जरिए बम की धमकी मिलने के बाद खाली करा लिया गया। दिल्ली फायर सेवा (DFS) को सुबह 7.05 बजे इस धमकी की सूचना मिली।
पुलिस, बम स्क्वॉड और फायर ब्रिगेड की गाड़िया द्वारका के सेक्टर 7 के स्कूल के अंदर तलाशी ले रही हैं। एक अधिकारी ने कहा, “इमारत को खाली करा लिया गया है और छात्रों की सुरक्षा को देखते हुए जांच की जा रही है।
5 दिन में यह चौथी बार है, जब दिल्ली के स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। दो दिन पहले भी दिल्ली के 3 स्कूलों को इसी तरह की धमकी भरे मेल आए थे।
एक दिन पहले प्रसाद नगर स्थित आंध्र एजुकेशन सोसाइटी सीनियर सेकेंडरी स्कूल, द्वारका सेक्टर 5 स्थित बीजीएस इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल, छावला स्थित राव मान सिंह सीनियर सेकेंडरी स्कूल, द्वारका सेक्टर 1 स्थित मैक्सफोर्ट स्कूल और द्वारका सेक्टर 10 स्थित इंद्रप्रस्थ इंटरनेशनल स्कूल सहित छह स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी मिली थी।
जम्मू में अब आतंक विरोधी अभियान की कमान सेना की जगह CRPF को मिली, केंद्र ने 3 बटालियन भेजी
जम्मू में आतंकवाद विरोधी अभियान की जिम्मेदारी अब CRPF संभालेगी। केंद्र ने इसके लिए तीन बटालियन भेजी हैं, जो उधमपुर और कठुआ में तैनात सेना की राष्ट्रीय राइफल्स यूनिट्स की जगह लेंगी। सेना की यूनिट्स को अब नई जिम्मेदारियां दी जाएंगी।
सूत्रों के मुताबिक, यह बदलाव नई सुरक्षा रणनीति का हिस्सा है, जिसके तहत आंतरिक इलाकों की सुरक्षा गृह मंत्रालय के अधीन बलों को दी जा रही है। हर बटालियन में करीब 800 जवान होंगे।
Copyright © 2024-25 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News