Feedback
बिहार की राजनीति में सरकारी आवास को लेकर एक बार फिर सियासी बयानबाजी तेज हो गई है. मुजफ्फरपुर में आयोजित सहयोग शिविर में पहुंचे बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी के सरकारी आवास को लेकर तीखा हमला बोला.
सम्राट चौधरी ने कहा, ‘घर तो खाली करना पड़ेगा, कोई माई का लाल नहीं है जो सरकारी घर खाली नहीं करेगा. यहां लोकतंत्र है, राजतंत्र नहीं. यहां मां को अलग घर चाहिए, बेटे को अलग घर चाहिए.’
मुख्यमंत्री का यह बयान ऐसे समय आया है जब बिहार में सरकारी आवास और उसके उपयोग को लेकर राजनीतिक बहस चल रही है. हालांकि उन्होंने किसी का नाम नहीं लिया, लेकिन उनके बयान को सीधे तौर पर राबड़ी देवी और उनके परिवार पर राजनीतिक तंज के रूप में देखा जा रहा है.
सहयोग शिविर के दौरान सम्राट चौधरी ने राज्य सरकार की योजनाओं की समीक्षा भी की और लोगों से उनकी समस्याओं के बारे में जानकारी ली. इस दौरान उन्होंने कानून-व्यवस्था और सरकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर भी अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए. अब देखना होगा कि इस पर राष्ट्रीय जनता दल (RJD) की ओर से क्या प्रतिक्रिया सामने आती है.
Copyright © 2026 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today
होम
वीडियो
लाइव टीवी
न्यूज़ रील
मेन्यू
मेन्यू