भारत हो या चीन, क्यों हर देश को चाहिए विमानवाहक पोत? जब पनडु्ब्बियां और ड्रोन बरपा रहे समंदर में अनलिमिटेड कह – India.Com

Aircraft Carrier: चीन युद्धपोतों में भारी भरकम निवेश कर रहा है. फ्रांस, तुर्की, भारत और जापान जैसे अन्य देश भी इसी राह पर हैं. विशेषज्ञों का कहना है कि हाल के संघर्षों से यह साबित हुआ है कि बड़े सतह वाले युद्धपोत ड्रोन और मिसाइलों के हमले की चपेट में आसानी से आ सकते हैं. आधुनिक युद्ध में ड्रोन के झुंड और स्टील्थ सबमरीन की भूमिका लगातार बढ़ रही है, फिर भी एयरक्राफ्ट कैरियर सैन्य ताकत का प्रतीक बने हुए हैं. आइये समझते हैं क्यों?

साउथ चाइना मॉर्निंग पोस्ट की रिपोर्ट के मुताबिक, चीन का नौसैनिक बेड़ा तेजी से बढ़ रहा है. डालियान के शिपयार्ड की नई सैटेलाइट तस्वीरों के मुताबिक, उसका चौथा एयरक्राफ्ट कैरियर तेजी से आकार ले रहा है. उम्मीद है कि यह न्यूक्लियर-पावर्ड होगा और इसमें इलेक्ट्रोमैग्नेटिक कैटापुल्ट लगे होंगे.

वॉशिंगटन स्थित थिंक टैंक ‘सेंटर फॉर स्ट्रेटेजिक एंड इंटरनेशनल स्टडीज’ ने कहा कि इस जहाज में चार एयरक्राफ्ट लॉन्च कैटापुल्ट और एक तीसरा एयरक्राफ्ट एलिवेटर हो सकता है. इससे एयरक्राफ्ट को तेजी से लॉन्च किया जा सकेगा, जिससे यह अमेरिका के सबसे आधुनिक एयरक्राफ्ट कैरियर की लॉन्चिंग क्षमता के और करीब पहुंच जाएगा. फ्रांस, तुर्की, भारत, जापान और इंडोनेशिया जैसे मध्यम ताकत वाले देश अपने एयरक्राफ्ट कैरियर बेड़े को बढ़ाने की योजना बना रहे हैं.
अमेरिका स्थित थिंक टैंक ‘डिफेंस प्रायोरिटीज’ में एशिया एंगेजमेंट के निदेशक लायल गोल्डस्टीन ने कहा, युद्ध राजनीति का ही एक रूप है. राजनीति में धारणा, डराने-धमकाने और मनोविज्ञान की अहम भूमिका होती है. नेता इन साधनों का इस्तेमाल करना चाहते हैं. इसलिए एयरक्राफ्ट कैरियर मिलिट्री ताकत का प्रतीक बने हुए हैं. वे देशों के विदेशी हितों को प्रभावी ढंग से बनाए रख सकते हैं. कोई भी अन्य मिलिट्री उपकरण उनकी बराबरी नहीं कर सकता.

गोल्डस्टीन ने कहा, मध्य-पूर्व और पूर्वी यूरोप, दोनों ही जगहों पर हुए संघर्षों से इन समुद्री जलमार्गों, नौसैनिक रास्तों और उन पर नियंत्रण रखने के महत्व का पता चलता है. चाहे वह तुर्की जलडमरूमध्य हो या फिर होर्मुज जलडमरूमध्य.

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें World Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
Vineet Sharan Srivastava एक भारतीय पत्रकार और डिजिटल न्यूज एक्सपर्ट हैं, जिनके पास मीडिया इंडस्ट्री में 17 वर्षों का अनुभव है. वह असिस्टेंट न्यूज एडिटर के पद पर कार्यरत हैं … और पढ़ें
Subscribe to Our Newsletter Today!
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.
© 1998-2026 INDIADOTCOM DIGITAL PRIVATE LIMITED, ALL RIGHTS RESERVED

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News