चलते-चलते–आज ही के दिन…2014 – Hindustan

मंगल की कक्षा में पहुंचा भारत का मंगलयान 24 सितंबर 2014 के ही दिन भारत का मंगलयान, मंगल ग्रह की कक्षा में पहुंचा था। इसके साथ ही भारत पहले प्रयास में मंगल की कक्षा में यान पहुंचाने वाला दुनिया का पहला देश बना था। यह किसी दूसरे ग्रह पर भेजा गया भारत का पहला अंतरिक्षयान भी था।
– मंगलयान मिशन का आधिकारिक नाम मार्स ओर्बिटर मिशन था। इसका मकसद अंतरिक्ष यान को मंगल ग्रह की कक्षा में पहुंचाना था।
– भारतीय अंतरिक्ष एजेंसी संगठन (इसरो) ने इसे 5 नवंबर 2013 को लॉन्च किया गया था।
– मंगलयान को मंगल ग्रह तक पहुंचने में करीब 10 महीने लगे। इस दौरान इसने पृथ्वी के चारों ओर कई चक्कर लगाकर अपनी गति बढ़ाई।
– 24 सितंबर 2014 को यह सफलतापूर्वक मंगल की कक्षा में पहुंच गया। इसके साथ ही भारत मंगल की कक्षा में पहुंचने वाला पहला एशियाई देश बना।
– मंगलयान का मुख्य उद्देश्य मंगल की सतह, वातावरण और वहां मौजूद मीथेन गैस का अध्ययन करना था।
– यान में कुल पांच वैज्ञानिक उपकरण लगाए गए थे। इसने मंगल की सतह, क्रेटर और आसपास के क्षेत्र की तस्वीरें भी भेजीं।
– इसकी अनुमानित लागत करीब 450 करोड़ रुपये थी। इसका बजट हॉलिवुड फिल्म ‘ग्रैविटी’ से भी कम था।
– इसे छह महीने तक काम करने के लिए बनाया गया था, लेकिन इसने 2022 तक काम किया। इसके बाद इसका मिशन पूरा हो गया।
हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में ‘हिन्दुस्तान’ विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।
आरएसएसविज्ञापन र॓टहमार॓ साथ काम करेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT AutoHealthshotsHT SmartcastFAB Play

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News