भारत में म्यूज एआई आने में अभी समय लगेगा भारत में मेटा के एआई असिस्टेंट म्यूज को आने में थोड़ा समय लग सकता है। कंपनी के सीईओ मार्क जुकरबर्ग ने बताया कि कंपनी पहले यह तय करना चाहती है कि म्यूज को कम खर्च में और बेहतर तरीके से चलाया जा सके। म्यूज शॉपिंग में मदद करने, ईमेल लिखने जैसे कई काम कर सकता है। यूजर की निजता के लिए म्यूज में नया अपडेट लाने की भी योजना है ताकि डाटा लीक ना हो।
भारत में आईफोन खरीद पर लगाई सीमा
ऐपल ने भारत में अपने ऑनलाइन स्टोर से आईफोन खरीदने वाले ग्राहकों के लिए नई सीमा तय की है। अब एक ग्राहक एक ऑर्डर में अधिकतम दो आईफोन ही खरीद सकेगा। यह नियम कंपनी के सभी आईफोन मॉडल पर लागू है। ग्राहक चाहें तो एक ही मॉडल के दो फोन खरीद सकते हैं या दो अलग-अलग मॉडल चुन सकते हैं। नए मॉडल की मांग बढ़ने पर कंपनी चाहती है कि ज्यादा से ज्यादा ग्राहकों को फोन खरीदने का मौका मिले।
देसी एआई 10 भाषाओं को टेक्स्ट में बदलेगा
भारती के एआई स्टार्टअप चैरियट ने चैरियट-1-एएसआर-रियलटाइम मॉडल लॉन्च किया है। यह 10 भारतीय भाषाओं में बोली गई बातों को तुरंत टेक्स्ट में बदल सकता है। यह अलग-अलग लहजों को पकड़ सकता है। पीछे आ रहे शोर के बाद भी इसका काम प्रभावित नहीं होता। इस्तेमाल के लिए इस मॉडल की कीमत करीब 15 से 20 रुपये प्रति घंटे रखी गई है।
एंथ्रोपिक का नया एआई ऐप क्लाउड ड्यूट लॉन्च
एंथ्रोपिक ने क्लाउड ड्यूट नाम का नया एआई ऐप पेश किया है। यह ऐप जुड़े हुए अकाउंट की निगरानी कर सकता है, जरूरी कामों की पहचान कर सकता है और रिपोर्ट तैयार कर सकता है। खास बात यह है कि यूजर फोन या कंप्यूटर से दूर हों तब भी यह काम करता रहता है। इसे पेशेवर लोगों और छोटे कारोबारियों के रोजमर्रा के काम आसान बनाने के लिए तैयार किया गया है।
हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में ‘हिन्दुस्तान’ विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्यों सहित देश की राजधानी दिल्ली और एनसीआर (नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्करण प्रकाशित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपरि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद विस्तार से न्यूज रिपोर्ट प्रकाशित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।
आरएसएसविज्ञापन र॓टहमार॓ साथ काम करेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT AutoHealthshotsHT SmartcastFAB Play