चित्रकला में हर्षिता, वाक् प्रतियोगिता में स्वाति प्रथम – Hindustan

गोरखपुर। राजभाषा हिंदी के प्रचार-प्रसार के लिलए हिंदी पखवाड़ा-2026 के तहत शुक्रवार को पूर्वोत्तर रेलवे मुख्यालय अन्तर्गत तीनों स्कूलों के छात्र-छात्राओं के लिए वाक् एवं चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। हिंदी वाक् प्रतियोगिता में वरिष्ठ वर्ग में प्रथम स्थान कक्षा-12 की स्वाति कुमारी, द्वितीय स्थान कक्षा-10 की सान्वी विश्वकर्मा, तृतीय स्थान कक्षा-12 की अनामिका साहनी ने प्राप्त किया। कनिष्ठ वर्ग में प्रथम स्थान कक्षा-08 की वेदांशी कश्यप, द्वितीय स्थान अभिनंदन एवं तृतीय स्थान सौम्या मणि त्रिपाठी ने प्राप्त किया। हिंदी चित्रकला प्रतियोगिता में वरिष्ठ वर्ग में प्रथम स्थान कक्षा-12 की हर्षिता गिरि, द्वितीय स्थान कक्षा-11 की अनुकृति पासवान एवं तृतीय स्थान पर कक्षा-10 की अपराजिता सिंह रहीं।
कनिष्ठ वर्ग में प्रथम स्थान अंजलि निषाद, द्वितीय स्थान हरीम जावेद एवं तृतीय स्थान सुहानी ने प्राप्त किया। कार्यक्रम का समन्वयन प्रधानाचार्य एसएसरावत एवं राजभाषा विभाग द्वारा किया गया तथा कार्यक्रम का संचालन वरिष्ठ अनुवादक अनामिका सिंह ने किया।वहीं सीपीआरओ सुमित कुमार ने बताया कि 28 सितंबर को महाप्रबंधक, पूर्वोत्तर रेलवे उदय बोरवणकर की अध्यक्षता में नगर राजभाषा कार्यान्वयन समिति की बैठक महाप्रबन्धक सभाकक्ष में अपराह्न 4.00 बजे आयोजित की जायेगी। इस बैठक में गोरखपुर नगर स्थित केन्द्रीय सरकार के कार्यालयों/उपक्रमों/निगमों के पदाधिकारी सम्मिलित होंगे।
हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में ‘हिन्दुस्तान’ विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।
आरएसएसविज्ञापन र॓टहमार॓ साथ काम करेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT AutoHealthshotsHT SmartcastFAB Play

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News