मुजफ्फरपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। भाद्रपद शुक्ल पूर्णिमा पर शनिवार को स्नान-दान और पूजा-अर्चना के बाद अगस्त्य ऋषि का तर्पण किया गया। शहर के सिकंदरपुर सीढ़ीघाट समेत विभिन्न घाटों और घरों में श्रद्धालुओं ने तर्पण किया। रविवार से पितृपक्ष यानी महालया की शुरुआत होगी। पितृपक्ष 10 अक्टूबर को सर्वपितृ अमावस्या के दिन संपन्न होगा। इस दौरान लोग अपने पितरों की तिथि के अनुसार श्राद्ध, तर्पण और पिंडदान करेंगे।शनिवार को सिकंदरपुर सीढ़ीघाट पर सुबह से ही श्रद्धालुओं की भीड़ जुटने लगी। घाट पर मौजूद पंडित दीपक झा ने बताया कि लोगों ने सबसे पहले बूढ़ी गंडक में स्नान किया। इसके बाद मंत्रोच्चार के साथ अगस्त्य ऋषि का तर्पण कराया गया।
शंख और कुश के साथ तर्पण की प्रक्रिया पूरी की गई। पहले दिन खीरा और जल अर्पित करने की परंपरा भी निभाई गई। पंडित झा ने बताया कि रविवार से पितृपक्ष शुरू होने के बाद घाटों पर श्रद्धालुओं की भीड़ बढ़ेगी। सुबह से दोपहर तक लोग अपने पितरों का तर्पण करेंगे। पितृपक्ष में जिस तिथि को माता-पिता या अन्य पितरों का निधन हुआ हो, उसी तिथि को श्राद्ध करने का विधान है। तिथि ज्ञात नहीं होने या निर्धारित तिथि पर श्राद्ध नहीं कर पाने की स्थिति में सर्वपितृ अमावस्या पर श्राद्ध किया जा सकता है।
हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में ‘हिन्दुस्तान’ विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्यों सहित देश की राजधानी दिल्ली और एनसीआर (नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्करण प्रकाशित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपरि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद विस्तार से न्यूज रिपोर्ट प्रकाशित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।
आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play