छत्तीसगढ़- आज उगते सूर्य को अर्घ्य देंगी छठव्रती: घाटों पर सुबह 4 बजे से भीड़, आतिशबाजी, भक्ति गीत गूंजे; 3… – Dainik Bhaskar

आज उगते सूर्य को अर्घ्य देने के साथ छठ व्रतियों का 36 घंटे का निर्जला व्रत पूरा होगा। प्रदेश के छठ घाटों पर सुबह 4 बजे से ही श्रद्धालु जुटने लगे हैं। रायपुर के महादेव घाट पर रातभर आतिशबाजी हो रही है और भक्ति गीत गूंज रहे हैं।
व्रती महिलाएं उगते सूर्य को अर्घ्य देने की तैयारी में जुटी हैं। इससे पहले रविवार शाम प्रदेशभर में डूबते सूर्य को अर्घ्य दिया गया। रायपुर, बिलासपुर, दुर्ग, भिलाई, रायगढ़, सूरजपुर और बेमेतरा समेत अलग-अलग जिलों के घाटों पर श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी।
व्रती महिलाओं ने नदी, तालाब और सरोवरों के किनारे सूप में ठेकुआ, फल और पूजन सामग्री सजाकर सूर्य की पूजा की।
बाजे-गाजे के साथ मनाया छठ महापर्व
रविवार शाम रायगढ़ में केलो नदी के किनारे जूटमिल क्षेत्र के सबसे बड़े छठ घाट के अलावा एसईसीएल रोड और बेलाडुला खर्राघाट में हजारों श्रद्धालु पहुंचे। सूरजपुर में रेड नदी स्थित छठ घाट पर भारी भीड़ रही।
बेमेतरा के बंधवा तालाब में बाजे-गाजे के साथ छठ महापर्व मनाया गया। महिलाओं ने सूर्य की उपासना कर परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की।
व्रतियों ने परिवार के साथ पूजा की
छठ घाटों पर पूजा के लिए विशेष व्यवस्थाएं की गई थीं। कई जगह गन्ने का मंडप सजाया गया, जहां व्रतियों ने परिवार के साथ पूजा की। घाटों पर रोशनी, साफ-सफाई और सुरक्षा के इंतजाम किए गए। महिलाओं की सुविधा के लिए चेंजिंग रूम बनाए गए थे।
पूजा के दौरान सूप में ठेकुआ, केला, नारियल और दूसरे फल सजाकर रखे गए। शाम होते ही घाटों पर छठी मैया के गीत गूंजने लगे और पूरा माहौल भक्तिमय हो गया।
Copyright © 2025-26 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News