बिहार में लाखों श्रद्धालुओं ने डूबते सूर्य को अर्घ्य दिया। बिहार के करीब 10 हजार घाटों पर छठ की पूजा की गई। वहीं, राजधानी पटना में गंगा नदी के 100 से ज्यादा घाटों पर अर्घ्य दिया गया। 200 फीट की ऊंचाई से छठ का मनोरम नजारा दिखा।
वहीं, दूसरी तरफ औरंगाबाद के सूर्यकुंड-रुद्रकुंड तालाब में बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे और डूबते सूर्य को अर्घ्य दिया। इसके अलावा बेगूसराय के रतनपुर विशनपुर पोखर में छठ पूजा का भव्य नराजा दिखा।
भागलपुर के बूढानाथ घाट की भी भव्य तस्वीर दिखी। जहां भक्तों का सैलाब उमड़ पड़ा। वीडियो देखने के लिए ऊपर क्लिक करें…
Copyright © 2025-26 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.