छत पर जमा पानी निकालने गए पति को लगा करंट, बचाने पहुंची पत्नी ने भी तोड़ा दम – Aaj Tak

Feedback
बिहार के गोपालगंज में बारिश के बाद निर्माणाधीन मकान की छत पर जमा पानी एक परिवार के लिए ऐसा हादसा लेकर आया, जिसकी किसी ने कल्पना नहीं की थी. नगर थाना क्षेत्र के बंजारी ब्रह्मस्थान, वार्ड नंबर-12 में शनिवार को छत पर करंट लगने से पति-पत्नी की मौत हो गई. मृतकों की पहचान 55 वर्षीय संतोष साह और उनकी 50 वर्षीय पत्नी बसंती देवी के रूप में हुई है.
बताया जा रहा है कि संतोष साह अपने निर्माणाधीन मकान की दूसरी मंजिल पर जमा बारिश का पानी निकालने गए थे. इसी दौरान वह बिजली के करंट की चपेट में आ गए. पति को परेशानी में देखकर बसंती देवी उन्हें बचाने के लिए दौड़ीं, लेकिन वह भी करंट की चपेट में आ गईं.
यह भी पढ़ें: बिहार: गोपालगंज में मस्जिद के अंदर मौलवी की हत्या, सुबह अजान नहीं हुई तो सामने आया खौफनाक मामला
पति को बचाने पहुंची पत्नी भी आई चपेट में
हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई. आसपास के लोगों ने दोनों को वहां से निकालने की कोशिश की और आनन-फानन में ऑटो से इलाज के लिए मॉडल सदर अस्पताल पहुंचाया. हालांकि अस्पताल पहुंचते ही चिकित्सकों ने संतोष साह और बसंती देवी, दोनों को मृत घोषित कर दिया.
घटना की जानकारी मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया. दंपति की मौत की खबर सुनकर परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. इस हादसे ने पूरे परिवार को गहरे सदमे में डाल दिया है.
संतोष साह पेशे से आटा चक्की चलाते थे, जबकि बसंती देवी आशा कार्यकर्ता के रूप में काम करती थीं. दंपति का बेटा श्रीलंका में रहता है. माता-पिता की मौत की जानकारी मिलने के बाद वह घर के लिए रवाना हो गया है.
गोपालगंज​
परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़
घटना नगर थाना क्षेत्र के बंजारी ब्रह्मस्थान वार्ड नंबर-12 की है. हादसे की सूचना मिलने के बाद डायल-112 की टीम भी मौके पर पहुंची. हालांकि पुलिस टीम के पहुंचने से पहले ही स्थानीय लोग दोनों को ऑटो से अस्पताल लेकर जा चुके थे.
डायल-112 के एसआई सुनील कुमार ठाकुर ने बताया कि स्थानीय लोगों ने फोन कर घटना की जानकारी दी थी. टीम जब मौके पर पहुंची तो पता चला कि घायल अवस्था में दंपति को पहले ही अस्पताल ले जाया जा चुका था, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया.
पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है. फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि निर्माणाधीन मकान की छत पर किस परिस्थिति में करंट फैला और हादसा कैसे हुआ.
Copyright © 2026 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today
होम
वीडियो
लाइव टीवी
न्यूज़ रील
मेन्यू
मेन्यू

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News