Kishanganj News: किशनगंज उपकेंद्र में हिंदी कार्यशाला का आयोजन – Hindustan

Kishanganj News: किशनगंज। संवाददाता किशनगंज उपकेंद्र, कोचाधामन प्रखंड के बगलबाड़ी पंचायत के बारामसिया में शुक्रवार को एक दिवसीय हिंदी कार्यशाला का सफल आयोजन किया गया। कार्यशाला के दौरान उपकेंद्र प्रभारी जय प्रकाश शर्मा सहित सभी कर्मी मौजूद रहे।
कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य अधिकारियों एवं कर्मचारियों को दैनिक एवं कार्यालय कार्यों में राजभाषा हिंदी के अधिकाधिक प्रयोग हेतु प्रेरित करना तथा हिंदी के प्रयोग में आने वाली व्यावहारिक कठिनाइयों का निराकरण करना था।
इस कार्यशाला में विषय-विशेषज्ञ के रूप में राजकीय डिग्री महाविद्यालय, कोचाधामन की सहायक प्राध्यापिका पूजा शर्मा को आमंत्रित किया गया। सहायक प्राध्यापिका पूजा शर्मा ने प्रतिभागियों को व्यावहारिक हिंदी, शुद्ध वर्तनी, राजभाषा नियमों एवं कार्यालयीन कार्यों में हिंदी के सरल एवं प्रभावी प्रयोग के संबंध में अत्यंत महत्वपूर्ण एवं उपयोगी जानकारी प्रदान की। उनके सारगर्भित व्याख्यान ने सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को हिंदी के सहज, शुद्ध एवं प्रभावकारी प्रयोग के लिए प्रेरित किया।
कार्यशाला में किशनगंज उपकेंद्र के सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर सक्रिय सहभागिता निभाई। प्रतिभागियों ने कार्यशाला को अत्यंत ज्ञानवर्धक एवं उपयोगी बताया।
कार्यशाला के समापन सत्र में उपकेंद्र प्रभारी जय प्रकाश शर्मा ने अपने प्रेरणादायी उद्बोधन में सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों से अपने शासकीय कार्यों में राजभाषा हिंदी का अधिक से अधिक प्रयोग करने का आह्वान किया तथा भविष्य में कार्यालय के समस्त कार्यों को शत-प्रतिशत हिंदी में संपादित करने के संकल्प को दोहराया।
कार्यक्रम के अंत में सफल आयोजन हेतु सभी प्रतिभागियों एवं सहयोगियों के प्रति आभार व्यक्त किया गया.
हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में ‘हिन्दुस्तान’ विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।
लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
आरएसएसविज्ञापन र॓टहमार॓ साथ काम करेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT AutoHealthshotsHT SmartcastFAB Play

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News