कृपया धैर्य रखें।
देश में 2027 की जनगणना की तैयारियां ते हो गई हैं, जिसमें 12 लाख से अधिक घरों ने स्वयं ऑनलाइन गणना की है। आठ राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों में स्व-गणना …और पढ़ें
देश में 2027 की जनगणना की तैयारियां ते हो गई हैं, जिसमें 12 लाख से अधिक घरों ने स्वयं ऑनलाइन गणना की है। एआई जेनरेटेड सांकेतिक तस्वीर
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। देश में वर्ष 2027 की जनगणना की तैयारियाँ तेज हो गई हैं। अब तक पूरे देश में 12 लाख से ज्यादा घरों ने खुद ही ऑनलाइन जनगणना (सेल्फ एनुमरेशन) कर ली है। इनमें से आधे से ज्यादा घरों ने पिछले चार-पांच दिनों में यह काम पूरा किया है।
गृह मंत्रालय के प्रवक्ता ने बताया कि आठ राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में 15 दिनों का सेल्फ एनुमरेशन विंडो बुधवार को समाप्त हो गया। इनमें अंडमान-निकोबार द्वीप समूह, गोवा, कर्नाटक, ओडिशा, दिल्ली एनसीआर के एनडीएमसी और कैंटोनमेंट क्षेत्र, मिजोरम, सिक्किम और लक्षद्वीप शामिल हैं।
अब इन आठ राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों में घर-घर जाकर गणना (फील्ड ऑपरेशन) कल यानी गुरुवार 16 अप्रैल से शुरू हो जाएगी। यह फील्ड गणना एक महीने तक चलेगी और 15 मई को समाप्त होगी।
अब तक इन आठ राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों में कुल 12 लाख घरों ने सेल्फ एनुमरेशन किया है। यह संख्या इन राज्यों की कुल आबादी के मुकाबले बहुत कम है। इसलिए गणक (एनुमरेटर) द्वारा घर-घर जाकर गणना करना बहुत जरूरी है। इससे आवास की स्थिति, घरेलू सुविधाओं और अन्य महत्वपूर्ण आंकड़ों को सही और पूरा तरीके से दर्ज किया जा सकेगा।
जनगणना की यह पहली चरण (हाउसलिस्टिंग ऑपरेशन) देश में भविष्य की योजनाओं, कल्याण कार्यक्रमों और विकास कार्यों के लिए बेहद महत्वपूर्ण आधार तैयार करता है। सही आंकड़ों के बिना सरकार को सही योजना बनाना मुश्किल होता है।
यह भी पढ़ें: दिल्ली एयरपोर्ट दुनिया के 10 सबसे व्यस्त एयरपोर्ट्स की सूची से बाहर, ACI रिपोर्ट में 11वें स्थान पर खिसका