—विज्ञापन—
Dhurandhar 2 Star Cast Fees: सारा अर्जुन और रणवीर सिंह की ‘धुरंधर 2’ को लेकर ऑडियंस में काफी बज देखने को मिल रहा है. आज यानी 18 मार्च को फिल्म के पेड प्रीव्यू शोज दिखा जाएंगे. वहीं ये फिल्म कल यानी 19 मार्च को दुनियाभर में सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है. फिल्म में किस सितारे को कितनी फीस मिल रही है, इसका भी खुलासा हो गया है. चलिए आपको भी बताते हैं किसे कितनी फीस मिली है?
संजय दत्त ‘धुरंधर 2’ में इंस्पेक्टर चौधरी असलम का किरदार निभा रहे हैं. ‘धुरंधर’ में भी इस किरदार को ऑडियंस ने काफी पसंद किया था. ‘धुरंधर 2’ के लिए संजय दत्त को 10 करोड़ रुपये की मोटी रकम ले रहे हैं. ट्रेलर में भी संजय दत्त को काफी पसंद किया जा रहा है.
सारा अर्जुन ‘धुरंधर 2’ में यलीना जमाली का धमाकेदार किरदार निभा रही हैं. मूवी में यलीना रणवीर सिंह बने हमजा की पत्नी बनी हैं. सारा अर्जुन ने इस फिल्म के लिए 1 करोड़ रुपये की रकम ली है. वहीं एक्ट्रेस ने अपने से 22 साल बड़े एक्टर संग रोमांस कर ऑडियंस के दिल में जगह बना ली है.
आर माधवन ‘धुरंधर 2’ में अजय सान्याल का किरदार निभा रहे हैं. इस फिल्म के लिए एक्टर को 9 करोड़ की मोटी फीस मिली है. बता दें आर माधवन ‘धुरंधर’ में भी नजर आए थे और फैंस ने इस मूवी में उनके रोल को काफी पसंद भी किया था.
अर्जुन रामपाल ने ‘धुरंधर 2’ में मेजर इकबाल का किरदार निभा रहे हैं. फिल्म में वो विलेन बने हैं जो हिंदुस्तानियों को काफी टॉर्चर करते नजर आते हैं. इस फिल्म के लिए एक्टर को 1 करोड़ की रकम मिली. सोशल मीडिया पर भी अर्जुन रामपाल की एक्टिंग की खूब तारीफ हुई.
रणवीर सिंह फिल्म में लीड रोल निभा रहे हैं. ‘धुरंधर 2’ में रणवीर सिंह हमजा अली का धमाकेदार किरदार निभा रहे हैं. रणवीर सिंह को ‘धुरंधर 2’ के लिए सबसे ज्यादा फीस मिली है. एक्टर को 50 करोड़ रकम मिली है.
न्यूज 24 पर पढ़ें , राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
—विज्ञापन—
—विज्ञापन—
B.A.G Convergence Limited
Film City, Sector 16A, Noida, Uttar Pradesh 201301
Phone: 0120 – 4602424/6652424
Email: info@bagnetwork.in