Indians Traveling Saudi Arabia: हज 2026 की तैयारियों के चलते कुवैत स्थित भारतीय दूतावास ने सऊदी अरब के लिए ट्रांजिट वीजा सुविधा तत्काल प्रभाव से बंद कर दिया है, ऐसे में अब सऊदी से होकर यात्रा करने वाले भारतीय यात्रियों को पहले फ्लाइट कंपनियों से संपर्क कर नए नियम, प्रक्रियाएं और जरूरी औपचारिकताओं की जानकारी खुद लेनी होगी.
Trending Photos
Saudi Transit Visa: हज 2026 की तैयारियों के बीच इस बार विदेश यात्रा से जुड़े नियमों में बड़ा बदलाव सामने आया है. पवित्र हज यात्रा के लिए सऊदी अरब जाने वाले आजमीनों की तैयारियों के बीच कुवैत स्थित भारतीय दूतावास ने एक अहम फैसले का ऐलान किया है, जिसका सीधा असर उन भारतीय नागरिकों पर पड़ेगा जो सऊदी अरब के रास्ते यात्रा करने की योजना बना रहे हैं.
कुवैत स्थित भारतीय दूतावास ने सऊदी अरब के लिए ट्रांजिट एंट्री परमिशन (वीजा) से जुड़ी सुविधा सेवा को तत्काल प्रभाव से रोक दिया है. दूतावास की ओर से बुधवार (15 अप्रैल) को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (पहले ट्विटर) पर जारी एक पोस्ट में बताया गया कि अब भारतीय नागरिकों के लिए दूतावास के जरिये इस नियम के तहत ट्रांजिट वीजा अप्लीकेशन स्वीकार नहीं किए जाएंगे. इससे पहले पहले ट्रांजिट वीजा के अनुरोधों को दूतावास अपने कार्यालयों के जरिये से आगे बढ़ाता था, लेकिन अब इसे पूरी तरह से बंद कर दिया गया है.
यह कदम ऐसे समय में आया है जब सऊदी अरब हज 2026 की तैयारियों में जुटा हुआ है. अनुमान है कि हज 2026 का आयोजन मई के आखिरी हफ्ते से जून की शुरुआत के बीच हो सकता है. इस बार हज के रस्मों की अदायगी 25 मई से 29 मई के बीच होने की संभावना जताई जा रही है. हालांकि इस पर आखिरी फैसला चांद दिखने पर निर्भर करेगा. इसी कड़ी में 26 मई को अराफात का दिन होने की उम्मीद है, जबकि 27 मई के आसपास ईद-उल-अजहा (बकरीद) मनाई जा सकती है.
यह भी पढ़ें: हाई लेवल डेलिगेशन के साथ ईरान पहुंचे आसिम मुनीर; शांति वार्ता पर होगी चर्चा
इन हालात को देखते हुए भारतीय दूतावास ने सलाह दी है कि जो भी भारतीय नागरिक सऊदी अरब के रास्ते यात्रा करने की योजना बना रहे हैं, वे संबंधित फ्लाइट कंपनी से सीधा कॉन्टैक्ट करें, जिससे वह सफर कर रहे है. यात्रियों को सलाह दी गई है कि वे यात्रा से पहले एंट्री परमिशन से जुड़े नए नियमों, ट्रांजिट प्रक्रिया (यानी कहीं रुक कर जाना) और अन्य औपचारिकताओं की पूरी जानकारी जरुर हासिल कर लें.
दूतावास ने यह भी साफ किया है कि अगली सूचना तक वह इस नियम के तहत किसी भी नए अनुरोध को स्वीकार या पूरा नहीं करेगा. यह रोक इसलिए भी लगाई गई है क्योंकि सऊदी अरब हर साल हज के दौरान दुनिया भर से आने वाले लाखों आजमीनों के लिए सख्त प्रवेश नियम और व्यापक व्यवस्थाएं लागू करता है, ताकि भीड़ प्रबंधन और सुरक्षा व्यवस्था सुचारू बनी रहे.
यह भी पढ़ें: Turkey: छात्र ने स्कूल में की गोलीबारी, हमलावर समेत 4 की मौत 20 घायल
रैहान शाहिद का ताल्लुक उत्तर प्रदेश के सिद्धार्थनगर ज़िले से हैं. वह पिछले पांच सालों से दिल्ली में सक्रिय रूप से पत्रकारिता के क्षेत्र में कार्यरत हैं. Zee न्यूज़ से पहले उन्होंने ABP न्यूज़ और दू…और पढ़ें
Thank you
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts.