Feedback
> लड़का परीक्षा हॉल में परेशान बैठा था.
टीचर – क्या हुआ प्रश्न कठिन हैं क्या?
लड़का – नहीं सर, मैं तो ये सोच रहा हूं कि इस प्रश्न का उत्तर किस जेब में है.
> बीवी घर पे टीवी देख रही थी
पति- क्या देख रही हो?
बीवी- कुकिंग शो
पति- महोदया, दिन भर कुकिंग शो देखती हो, खाना बनाना तो आया नहीं फिर भी
बीवी- तुम भी तो कौन बनेगा करोड़पति देखते हो, मैंने कुछ कहा…
पति शांत!
> टीचर- तुम परिंदों के बारे में सब जानते हो??
सचिन – हां
टीचर- अच्छा ये बताओ कौन सा परिंदा उड़ नहीं सकता ??
सचिन – मरा हुआ परिंदा
> लड़की ने अचानक ही लड़के को थप्पड़.जड़ दिया
लड़का तिलमिला उठा और पूछा- मैंने क्या गलती की?
लड़की – तुम कोई गलती करो, उसके लिए मैं इंतजार थोड़े ही करती रहूंगी.
> एक भिखारी को 100 का नोट मिला
वो फाइव स्टार होटेल में गया और भरपेट खाना खाया
1500 रुपये का बिल आया, उसने मेनेजर से कहा, पैसे तो नहीं है
मैनेजर ने पुलिस के हवाले कर दिया
भिखारी ने पुलिस को 100 का नोट दिया, और छूट गया
इसे कहते हैं…
फाइनेन्सियल मैनेजमेन्ट विदाउट एमबीए इन इंडिया.
Hindi Jokes: जब पत्नी ने पति से कही करवाचौथ का व्रत रखने की बात, मिला ये मजेदार जवाब
> समय एक सा नहीं रहता यारों,
सबका बदलता है.
जो कपड़े अंग्रेजों के गवर्नर पहनकर लोगों को डराते थे,
आज हमारे बैंड वाले पहनते हैं.
> एक बार बबलू डॉक्टर के पास गया
डॉक्टर – कौन सा ग्रुप है आपका?
बबलू- जी नादान परिंदे
डॉक्टर – ब्लड ग्रुप पूछ रहा हूं, ‘व्हाटसएप के कीड़े’.
> पति (फोन पर पत्नी से) – तुम बहुत प्यारी हो.
पत्नी – थैंक्स.
पति – तुम बिल्कुल राजकुमारी जैसी हो.
पत्नी – थैंक्यू सो मच… और बताओ क्या कर रहे हो
पति – खाली बैठा था, सोचा मजाक ही कर लूं.
> दामाद अपने ससुराल में गुरुजी का प्रवचन सुनने गया
गुरुजी बोले- जो स्वर्ग जाना चाहता है, वह अपना हाथ ऊपर करो
उसकी सास और बीवी ने हाथ उठाया, मगर दामाद ने नहीं उठाया
गुरुजी ने दामाद से पूछा – क्या तुम स्वर्ग नहीं जाना चाहते?
उसने जवाब दिया- बस ये दोनों चली जाएं तो मेरे लिए यहीं स्वर्ग बन जाएगा.
> दुकानदार- कैसा सूट दिखाऊं?
महिला- पड़ोसन तड़प-तड़प कर दम तोड़ दे ऐसा.
(डिस्क्लेमरः इस सेक्शन के लिए चुटकुले वॉट्सऐप व अन्य सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर शेयर हो रहे पॉपुलर कंटेंट से लिए गए हैं. इनका मकसद सिर्फ लोगों को थोड़ा गुदगुदाना है. किसी जाति, धर्म, मत, नस्ल, रंग या लिंग के आधार पर किसी का उपहास उड़ाना, उसे नीचा दिखाना या उसपर टीका-टिप्पणी करना हमारा उद्देश्य कतई नहीं है.)
Copyright © 2026 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today
होम
वीडियो
लाइव टीवी
न्यूज़ रील
मेन्यू
मेन्यू