जयपुर में मंदिर श्री रामचंद्र जी से विशाल ‘तिरंगा यात्रा’ निकाली गई। दिव्य ज्योति जाग्रति संस्थान के युवा प्रकल्प युवा परिवार सेवा समिति (वाई.पी.एस.एस) और नशा उन्मूलन प्रकल्प ‘बोध’ के तत्वावधान में सैकड़ों युवा मौजूद रहे। ‘संकल्प’ अभियान (2025-2029) र
दिव्य ज्योति जाग्रति संस्थान के संस्थापक और संरक्षक दिव्य गुरु आशुतोष महाराज के मार्गदर्शन व प्रेरणा से मंदिर श्री रामचंद्र जी परिसर में दो राज्यस्तरीय अभियानों का आयोजन किया गया। स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष में आयोजित इस विशेष समागम में महिला सशक्तिकरण और नशा-मुक्त युवा भारत का शंखनाद किया गया।
संस्थान के महिला सशक्तिकरण प्रकल्प ‘संतुलन’ की ओर से आयोजित हरियाली तीज महोत्सव का मुख्य विषय “याद करें कुर्बानी – महिला स्वतंत्रता सेनानियों के सम्मान में जागरूकता अभियान” रहा। इसमें महिला स्वतंत्रता सेनानियों को नमन: देश की आजादी में अभूतपूर्व योगदान देने वाली महिला वीरांगनाओं के बलिदान को याद कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई।
देखें तिरंगा यात्रा निकालने और कलाकारों की प्रस्तुति की PHOTOS
सामाजिक एवं कानूनी अधिकारों पर संगोष्ठी: महिलाओं के सामाजिक, आत्मिक और कानूनी अधिकारों पर विशेष जागरूकता संगोष्ठी का आयोजन हुआ। इसमें सांस्कृतिक प्रस्तुतियां: ‘संतुलन’ की स्वयंसेविकाओं द्वारा देशभक्ति और नारी शक्ति पर आधारित भावपूर्ण नृत्य व सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी गईं। आत्म-जागृति का संदेश: वक्ताओं ने कहा- वास्तविक महिला सशक्तिकरण आंतरिक आत्म-जागृति और वैचारिक संतुलन से ही संभव है।
संस्थान के प्रतिनिधियों ने गुरुदेव आशुतोष महाराज के विचारों को साझा करते हुए कहा- युवा और नारी शक्ति ही राष्ट्र निर्माण के मुख्य स्तंभ हैं। कार्यक्रम के अंत में लोगों ने नशे से दूर रहने तथा समाज में समानता, न्याय और नशा-मुक्ति की स्थापना का संकल्प लिया।
Copyright © 2024-25 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.