फतेहपुर। कानपुर प्रयागराज हाइवे पर खागा पूर्वी सर्विस लेन शुक्रवार हल्की बारिश में तालाब में तब्दील हो गया। जलनिकासी की पर्याप्त व्यवस्था न होने के कारण वाहन पानी से गुजरते रहे। पैदल जाने वाले और बाइक सवारों को दिक्कत का सामना पड़ा। वाहन स्वामियों संग स्थानीय लोगो को आवागमन में इसे लेकर एनएचएआई के खिलाफ गहरी नाराजगी है। खागा में सुबह होने वाली बारिश थमने के बाद सर्विस लेन से पानी की निकासी नहीं हो सकी। जलनिकासी व्यवस्था की अनदेखी के कारण सड़क पर पानी भर गया, नतीजतन दोपहिया वाहन चालकों को सबसे अधिक परेशानियां उठानी पड़ी। स्थानीय लोगों का कहना है कि जलनिकासी की समुचित व्यवस्था न होने के कारण बारिश में यही स्थिति बन जाती है।
जिससे व्यापारियों और आसपास के निवासियों को आवागमन में मशक्कत करनी पड़ती है। स्थानीय लोंगो ने मांग करते हुए कहा कि नाले की सफाई व्यवस्था को सुनिश्चित कराने के साथ ही जलनिकासी व्यवस्था को सुद्रढ किया जाए। कमोवेश ऐसा ही हाल खागा के पश्चिमी बाईपास का भी है जहां बारिश के दौरान होने वाले जलभराव के कारण लोगो को परेशानियां उठानी पड़ती हैं। वहीं एनएचएआई कानपुर के अतुल यादव ने बताया कि जलभराव की जानकारी पर पानी के निकासी की व्यवस्था कराई गई है। स्थानीय लोगो द्वारा जलनिकासी के लिए बनाए जाने वाले नाले के मुहाने पर मिट्टी डाल दी थी जिससे जलनिकासी प्रभावित होने से जलभराव हो गया था। जिसे हटवा दिया गया है।
कृपया अपने अनुभव को रेट करें
आरएसएसविज्ञापन र॓टहमार॓ साथ काम करेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT AutoHealthshotsHT SmartcastFAB Play