—विज्ञापन—
आज की खबरों की दुनिया में आपका स्वागत है। भारतीय अंतरिक्ष यात्री शुभांशु शुक्ला का Axiom-4 मिशन लॉन्च हो गया है। आज उनका स्पेस्क्राफ्ट 28 घंटे का सफर पूरा करके आज शाम करीब साढ़े 4 बजे इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन (ISS) पहुंचेगा और डॉक करेगा। वहीं देश के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह शंघाई को-ऑपरेशन (SCO) की बैठक में हिस्सा लेने के लिए चीन पहुंच गए हैं। वे बैठक में कई मुद्दों पर चर्चा करेंगे। मई 2020 में लद्दाख में LAC पर गलवान घाटी में भारतीय और चीनी सैनिकों के बीच सैन्य गतिरोध हुआ था। उस घटनाक्रम के बाद दोनों देशों के संबंध तनावपूर्ण हैं। उस घटना के बाद किसी भारतीय मंत्री की यह पहली चीन यात्रा है।
दूसरी ओर, आज बिहार में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव की रैली है। वे पटना के बापू सभागार में छात्र युवा संसद लगाएंगे, जिसमें 10 हजार युवाओं को पेन बांटे जाएंगे। इसके अलावा संभल लोकसभा सीट से समाजवादी पार्टी के सांसद जियाउर रहमान बर्क के मामले में आज SDM विकास चंद्र की कोर्ट में सुनवाई होगी। सांसद पर बिना नक्शा पास कराए मकान बनाने का आरोप है। इसके अलावा आज 26 जून को देश-दुनिया में क्या हो रहा है? जानने के लिए बने रहें News24 के साथ…
आपातकाल के 50 साल पूरे होने पर आयोजित कार्यक्रम में आरएसएस के सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबोले ने दिल्ली में कहा कि जिन लोगों ने यह (आपातकाल लगाया) किया, वे आज संविधान की प्रति लेकर घूम रहे हैं। उन्होंने आज तक भारत की जनता से इसके लिए माफी नहीं मांगी। आपने 1 लाख से ज़्यादा लोगों को जेल में डाला, 250 से ज़्यादा पत्रकारों को जेल में रखा, मौलिक अधिकारों का हनन किया और 60 लाख भारतीयों को नसबंदी के लिए मजबूर किया। आपने न्यायपालिका की आजादी खत्म कर दी। क्या ऐसा करने वाले सभी लोगों ने देश से माफी मांगी है? अगर यह आपने नहीं बल्कि आपके पूर्वजों ने किया है तो आपको उनके नाम पर माफी मांगनी चाहिए।
भाजपा सांसद बांसुरी स्वराज ने कहा कि इतिहास का अध्ययन बहुत जरूरी है, क्योंकि इतिहास की एक प्रवृति है कि वे अपने आप को दोहराता है अगर आप गलतियों से सीखते नहीं हैं। आपातकाल एक काला अध्याय है, भारत की आजादी के बाद हमारे लोकतंत्र की हत्या का एक अध्याय है। आपातकाल में प्रेस का दमन हुआ, लोगों को 21 महीने तक जेल में रखा गया।
जम्मू-कश्मीर के रामबन में भारी बारिश के कारण चिनाब नदी का जलस्तर बढ़ गया है और बगलिहार जलविद्युत परियोजना ओवरफ्लो हो गई है।
दिल्ली सरकार में मंत्री कपिल मिश्रा ने कहा कि दिल्ली सरकार कावड़ियों का भव्य स्वागत करेगी, मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने ऐसा निर्णय लिया है। भव्य स्वागत द्वार बनाए जाएंगे और सभी मूलभूत सुविधाएं, चाहे वो सफाई की हो, पीने के पानी की हो, चिकित्सा की हो, बैरिकेडिंग की हो या ट्रैफिक व्यवस्था की हो, दिल्ली सरकार अबकी बार बहुत अच्छे स्तर पर सभी सुविधाएं उपलब्ध कराने जा रही है।
केंद्रीय गृह मंत्रालय के राज भाषा विभाग ने ऑपरेशन सिंदूर पर सिंदूर परंपरा प्रतीक और पराक्रम पुस्तक का प्रकाशन किया है। इस पुस्तक में रक्षा मंत्रालय, बीएसएफ और ऑपरेशन में शामिल अधिकारियों द्वारा जानकारी दी गई है। राज भाषा सचिव अंशुली आर्य ऑपरेशन ने ऑपरेशन सिंदूर पर सिंदूर परंपरा प्रतीक और पराक्रम नामक पुस्तक को प्रकाशित किया।
LIVE Aaj Ki Taaza Khabar: अकाली नेता बिक्रम मजीठिया को कोर्ट ने 7 दिन की पुलिस रिमांड पर भेज दिया है। पंजाब में 540 करोड़ की ड्रग मनी बरामद होने के बाद गिरफ्तार बिक्रम मजीठिया को आज मोहाली कोर्ट में पेश किया गया। विजिलेंस अकाली नेता को लेकर कोर्ट पहुंची। पंजाब पुलिस ने पेशी से पहले कोर्ट कॉम्प्लेक्स को पूरी तरह सील कर दिया था। मीडिया को भी कोर्ट कॉम्प्लेक्स के अंदर जाने की मनाही थी।
LIVE Aaj Ki Taaza Khabar: दिल्ली से गिरफ्तार पाकिस्तानी जासूस विशाल यादव को राजस्थान इंटेलिजेंस द्वारा कोर्ट में पेश करके 30 जून तक के रिमांड पर ले लिया गया है। आरोप है कि विशाल सोशल मीडिया के जरिए पाक खुफिया एजेंसी की महिला हैंडलर से लगातार संपर्क में था। एक मामले की जांच करते हुए राजस्थान की जांच एजेंसी में उसका फोन और सोशल मीडिया कोर्स को सर्विलेंस पर ले रखा था। इसी दौरान उसके द्वारा पाकिस्तान की एक महिला को अहम जानकारी भेजी जाने की पुष्टि हुई। उसी आधार पर कल विशाल यादव को गिरफ्तार किया गया था।
LIVE Aaj Ki Taaza Khabar: उत्तर प्रदेश के इटावा में धार्मिक भावना आहत करने के आरोप में कथावाचक मुकुटमणि पर FIR हुई है। रेनू तिवारी और उनके पति ने कथावाचके के खिलाफ पुलिस अधीक्षक को शिकायत दी थी। कथावाचक पर छेड़छाड़ के आरोप लगे हैं। ब्राह्मण समाज महासभा के प्रदेश अध्यक्ष अरुण दुबे ने भी मामले में बयान दिया। कथावाचक की पिटाई भी हुई थी, लेकिन जब पुलिस ने जांच की तो उसके 2 अलग-अलग नाम वाले 2 आधार कार्ड मिले, जिन पर एक ही फोटो लगी हुई थी।
LIVE Aaj Ki Taaza Khabar: ऑपरेशन सिंदूर पर सिंदूर नमक पुस्तक का विमोचन किया गया है। भारतीय सेना की शौर्यगाथाथ और परंपरा पर ‘सिंदूर’ नाम की पुस्तक का विमोचन केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने किया। इस पुस्तक में ऑपरेशन सिंदूर की विजय गाथा को बताया गया है। राजभाषा की स्वर्ण जयंती के मौके पर आयोजित कार्यक्रम में पुस्तक का विमोचन किया गया।
LIVE Aaj Ki Taaza Khabar: पंजाब में 540 करोड़ के ड्रग मनी केस में गिरफ्तार बिक्रम मजीठिया को आज मोहाली कोर्ट में पेश किया जाएगा। विजिलेंस अकाली नेता को लेकर कोर्ट पहुंच गई है। पंजाब पुलिस ने कोर्ट कॉम्प्लेक्स को पूरी तरह सील कर दिया है। मीडिया को भी कोर्ट कॉम्प्लेक्स के अंदर जाने की मनाही है।
LIVE Aaj Ki Taaza Khabar: देश में आज 3 राज्यों में नेशनल इन्वेस्टिगेशन एजेंसी की छापेमारी चल रही है। करीब 18 जगहों पर रेड मारी गई थी। पंजाब में 9, हरियाणा में 7 और उत्तर प्रदेश में 2 जगहों पर सर्च ऑपरेशन चल रहा है। छापेमारी का कनेक्शन आतंकी संगठनों से संबंध और फंडिंग से जुड़ा है।
LIVE Aaj Ki Taaza Khabar: जम्मू कश्मीर में एक बार फिर संदिग्ध आतंकी नजर आए है। उधमपुर जिले के बसंतगढ़ में सुरक्षा बलों का सर्च ऑपरेशन जारी है। स्थानीय पुलिस के साथ मिलकर इलाके का कोना-कोना खंगाला जा रहा है।
LIVE Aaj Ki Taaza Khabar: ऑपरेशन सिंधु के तहत भारतीयों का एक और जत्था ईरान से लौट आया है। बीती रात एक फ्लाइट दिल्ली पहुंची, जिसमें ईरान से 272 भारतीय और 3 नेपाली नागरिक लौटे। ऑपरेशन के तहत ईरान से 3426 भारतीय नागरिकों को रेस्क्यू किया जा चुका है।
LIVE Aaj Ki Taaza Khabar: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आज के कार्यक्रम का शेड्यूल जारी हो गया है। मुख्यमंत्री योगी आज गाजियाबाद में डाटा सेंटर का शिलान्यास करेंगे। CEL के स्वर्ण जयंती समारोह में शामिल होंगे। सेंट्रल इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड के 50 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में आयोजित कार्यक्रम में शिरकत करेंगे।
LIVE Aaj Ki Taaza Khabar: कांग्रेस नेता शशि थरूर ने मॉस्को में रूसी विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव से मुलाकात की। इसके बाद उन्होंने ट्वीट करके कहा कि मॉस्को में ‘प्रिमाकोव रीडिंग्स’ के दौरान पुराने मित्र रूसी विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव से मिलकर अच्छा लगा। ‘प्रिमाकोव रीडिंग्स’ भारत सहित 40 देशों के विशेषज्ञों की बैठक है, लेकिन शशि थरूर ने एंटी टेरर समिट में रूस द्वारा पाकिस्तान को बुलाए जाने पर भारत की ओर से आपत्ति जाहिर की है। थरूर विदेश मामलों में संसद की स्थायी समिति के अध्यक्ष हैं।
LIVE Aaj Ki Taaza Khabar: अमेरिका के रक्षा मंत्री Hegseth आज 8 बजे एक प्रेस कांफ्रेंस करेंगे, जिसमें वे ईरान के परमाणु हथियार हमले में नष्ट नहीं होने के मुद्दे पर स्पष्टीकरण देंगे, क्योंकि यह अमेरिका के फाइटर पायलट्स की गरिमा पर सवाल है। CIA के निदेशक John Ratcliffe ने बयान किया है कि ईरान के परमाणु संयंत्रों को जबरदस्त नुकसान हुआ है। CIA ने इस बात की पुष्टि की है कि विश्वसनीय खुफिया स्त्रोतों से मिली जानकारी के अनुसार, हमलों से ईरान के परमाणु कार्यक्रम को गंभीर नुकसान पहुंचा है। इन्हें फिर से बनाने में ईरान को वर्षों लगेंगे। दरअसल CNN ने पेंटागन से लीक हुई खुफिया रिपोर्ट के हवाले से खबर चलाई है कि अमेरिका के B2 Bombers ईरान के Fordow परमाणु संयंत्र का मामूली नुकसान ही कर पाए। इस रिपोर्ट के बाद मचे बवाल पर पहले राष्ट्रपति और रक्षा मंत्री और अब CIA भी सामने है। हालांकि ईरान के रक्षा मंत्रालय ने खुद माना है कि उन्हें अमेरिका के हमले में अच्छा खासा नुकसान हुआ है। इस पर आज अमेरिका के रक्षा मंत्री स्पष्टीकरण देंगे।
LIVE Aaj Ki Taaza Khabar: भारतीय एस्ट्रोनॉट शुभांशु शुक्ला का एक्सियोम-4 मिशन 25 जून 2025 को लॉन्च हुआ। 6 बार लॉन्चिंग टलने के बाद मिशन 7वीं बार में सफलतापूर्वक लॉन्च हुआ। टेक्निकल प्रॉब्लम के कारण मिशन की लॉन्चिंग टल रही थी। शुभांशु मिशन के पायलट हैं और उनके साथ 3 और एस्ट्रोनॉट मिशन पर गए हैं। चारों 14 दिन स्पेस स्टेशन में बिताएंगे। आज शुभांशु का स्पेसक्राफ्ट करीब 28.5 घंटे बाद शाम 4:30 बजे ISS से डॉक करेगा। बता दें कि 41 साल बाद कोई भारतीय अंतरिक्ष यात्री स्पेस में गया है। इससे पहले साल 1984 में राकेश शर्मा अंतरिक्ष में गए थे। एक्सियोम-4 मिशन अमेरिका की स्पेस एजेंसी और भारतीय स्पेस एजेंसी इसरो का जॉइंट मिशन है।
A proud moment for India!Heartiest congratulations to Group Captain Shubhanshu Shukla, the Mission Pilot of Axiom Mission 4, on this historic achievement.Under the visionary leadership of Hon. PM Shri @narendramodi Ji, India’s participation in this international space mission… pic.twitter.com/9AIxvLn4jR
— Yogi Adityanath (@myogiadityanath) June 25, 2025
A proud moment for India!Heartiest congratulations to Group Captain Shubhanshu Shukla, the Mission Pilot of Axiom Mission 4, on this historic achievement.Under the visionary leadership of Hon. PM Shri @narendramodi Ji, India’s participation in this international space mission… pic.twitter.com/9AIxvLn4jR
hindi.news24online.com पर पढ़ें ताजा देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइस्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और हर खबर की अपडेट के लिए न्यूज 24 ऐप डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
—विज्ञापन—
—विज्ञापन—
B.A.G Convergence Limited
Film City, Sector 16A, Noida, Uttar Pradesh 201301
Phone: 0120 – 4602424/6652424
Email: info@bagnetwork.in