जिले भर में निकाली गई भव्य तिरंगा यात्रा, राष्ट्र प्रेम की दिखी झलक – Hindustan

भाजपा द्वारा हर घर तिरंगा यात्रा अभियान के तहत बिसौली नगर, बिसौली ग्रामीण करनपुर, आसफपुर, सहसवान नगर, सहसवान ग्रामीण, इस्लामनगर, दहगवां, उघैती, बिल्सी ग्रामीण, बदायूं नगर, सिविल लाइन, वजीरगंज, सलारपुर, मुजरिया, गढ़िया हरदोपट्टी, कादरचौक, उसावां, गौतरा में भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गयी। तिरंगा यात्रा में भारत माता के जयघोष से वातावरण गूंज उठा, साथ ही तिरंगा यात्रा में शामिल लोगों में राष्ट्रभक्ति का अलग ही उत्साह दिखाई दिया। सदर विधायक महेश चंद्र गुप्ता, दातागंज विधायक राजीव कुमार सिंह, बिल्सी विधायक हरीश शाक्य, जिला पंचायत अध्यक्ष वर्षा यादव, पूर्व सांसद डॉ. संघमित्रा मौर्य, पूर्व विधायक कुशाग्र सागर, पूर्व विधायक धर्मेंद्र शाक्य, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष पूनम यादव, वरिष्ठ नेता डीके भारद्वाज, पूर्व विधायक दयासिंधु शंखधार ने राष्ट्र एकता का संदेश दिया। सदर विधायक महेश चंद्र गुप्ता ने कहा देश की तरक्की में प्रत्येक नागरिक की भूमिका महत्वपूर्ण है। दातागंज विधायक राजीव कुमार सिंह ने कहा स्वतंत्रता संग्राम की गाथा केवल इतिहास की पुस्तक का विषय नहीं, बल्कि हमारी आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा का स्रोत है। बिल्सी विधायक हरीश शाक्य ने कहा तिरंगा यात्रा ने गांवों में उत्साह और देशभक्ति का नया वातावरण बनाया है। जिला पंचायत अध्यक्ष वर्षा यादव ने कहा भारत की पहचान उसकी एकता और विविधता में निहित है और तिरंगा इसी एकता का सबसे बड़ा प्रतीक है। पूर्व सांसद डॉ संघमित्रा मौर्य ने कहा ‘हर घर तिरंगा’ अभियान जनभागीदारी के माध्यम से राष्ट्रभक्ति को नई ऊर्जा देने वाला अभियान है। पूर्व विधायक कुशाग्र सागर ने कहा तिरंगा यात्रा ने स्वतंत्रता दिवस के प्रति लोगों के उत्साह को और बढ़ाया है। पूर्व विधायक धर्मेंद्र शाक्य ने कहा तिरंगा हमारे स्वाभिमान और राष्ट्रीय एकता का प्रतीक है। पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष पूनम यादव ने कहा तिरंगा यात्रा में महिलाओं, युवाओं और स्थानीय नागरिकों की भागीदारी ने इसे जन-जन का अभियान बना दिया है। वरिष्ठ नेता डीके भारद्वाज ने कहा तिरंगा यात्रा में जिस उत्साह के साथ ग्रामीणों और कार्यकर्ताओं ने सहभागिता की, वह राष्ट्र के प्रति लोगों की गहरी आस्था को दर्शाता है। एमएलसी प्रतिनिधि शारदेंदु पाठक, डीसीबी चेयरमैन जेके सक्सेना, डीसीएफ चेयरमैन रविंद्र पाल सिंह, पूर्व चेयरमैन दीपमाला गोयल, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष अशोक भारतीय, वरिष्ठ नेता शैलेश पाठक, बुधपाल सिंह, मनोज मसीह, राणा प्रताप सिंह, राजेश्वर सिंह पटेल, अमित पाठक, केसी शाक्य, दिनेश कुमार सिंह, गजेंद्र यादव, ओम कृष्ण सागर, विक्रांत यादव, वीरेंद्र राजपूत, दुर्गेश वार्ष्णेय, सुभाष चंद्र गुप्ता, अनुपम पाठक, ज्योति रावत, प्रियंका सिंह चौहान, भगवान सिंह मौर्य, सीमा राठौर, सरिता वार्ष्णेय, संदीप चौहान, आशीष शाक्य, अनुज माहेश्वरी, प्रदीप चौधरी, उमेश राठौर, धीरज पटेली, मुनीश, दुष्यंत सिंह, अनुज सक्सेना, अनुराग दीक्षित, अजय तोमर, पुरषोत्तम टाटा, मुनीश राघव, देव सिंह यादव, मुरली मनोहर गुप्ता, सहदेव सागर, नीटू पाल, रचना शंखधार, मनोज गुप्ता, सुनील सिंह, अजय मथुरिया, गोपाल शर्मा, राघव सिंह, राजीव शर्मा, ललतेश शाक्य, सर्वेश कश्यप, विजय शर्मा, दिनेश राजपूत, वीरपाल सिंह यादव, परमवीर शाक्य, राहुल देव शाक्य, विदेश श्रीवास्तव, नौरंग पाल, राहुल लोधी, राज कश्यप, उपदेश चौहान, अनुभव उपाध्याय मौजूद थे।
गौतरा मंडल में विधायक राजीव कुमार सिंह के नेतृत्व में हर घर तिरंगा अभियान के तहत एक विशाल तिरंगा यात्रा निकाली गयी। तिरंगा यात्रा नवीगंज से शुरू होकर सेहा और रैपुरा से होते हुये असधरमई पर समाप्त हुई।
विधायक राजीव कुमार सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में भारत का मान-सम्मान विश्व में बढ़ा है। उन्होंने ‘हर घर तिरंगा’ अभियान को देश की एकता, अखंडता और सांस्कृतिक विरासत का प्रतीक बताया। आरएस पाल, धीरज पटेल, केशव चौहान, केसी शाक्य, रवेंद्र पाल सिंह, भावेश प्रताप सिंह मौजूद थे।
कादरचौक। कस्बे में भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। यात्रा में लोगों में भारी उत्साह देखने को मिला। पूर्व विधायक धर्मेंद्र शाक्य, वीरेंद्र राजपूत, श्याम सुंदर, अमित कुमार, दिनेश चंद्र गुप्ता, अश्वनी कुमार गुप्ता, शिव कुमार वर्मा, सर्वेश कश्यप, रचित गुप्ता, राकेश माहेश्वरी, राजेश गुप्ता मौजूद थे।
बिल्सी। विधायक हरीश शाक्य के नेतृत्व में मुजरिया मंडल के कोल्हाई एवं बिल्सी ग्रामीण मंडल के रिसौली में भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गयी। भारत माता की जय और वंदे मातरम के गगनभेदी नारों से पूरा क्षेत्र राष्ट्रभक्ति के रंग में सराबोर हो गया। विधायक ने कहा कि भाजपा निरंतर राष्ट्र उत्थान और राष्ट्र गौरव के लिए समर्पित है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आज भारत विश्व पटल पर एक सशक्त और आत्मनिर्भर राष्ट्र के रूप में उभरा है। उपदेश चौहान, शिव सिंह, शिवकुमार दीक्षित, मुनेंद्र शाक्य, सुनील शाक्य, सोनी सिंह, राहुल शाक्य , वरुण शंखधार, मंगली राम शर्मा, अर्जुन सिंह, गौरव भारद्वाज, दुष्यंत शर्मा, प्रदीप तिवारी, पप्पू शाक्य, दीपक गौतम मौजूद थे।
हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में ‘हिन्दुस्तान’ विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।
आरएसएसविज्ञापन र॓टहमार॓ साथ काम करेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT AutoHealthshotsHT SmartcastFAB Play

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News