जीजा ने 40 हजार का लोन लेकर दी हत्या की सुपारी, साली से गैंगरेप के बाद जलाया शव, दिल दहला देगी ये वारदात! – Aaj Tak

Feedback
उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. यहां एक व्यक्ति ने अपनी साली की हत्या कराने के लिए 40 हजार रुपये का पर्सनल लोन लिया. इसके बाद आरोपी ने दो लोगों को सुपारी देकर पहले पीड़िता का गैंगरेप कराया, फिर गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी. इसके बाद शव को पेट्रोल डालकर जला दिया. पुलिस ने मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि उसके दो अन्य अभी फरार हैं.
जानकारी के अनुसार, इस वारदात को बीते 21 जनवरी को मेरठ में नानू नहर के पास अंजाम दिया गया. पुलिस का कहना है कि आरोपी ने अपनी 21 वर्ष की साली की हत्या की साजिश रची. आरोपी ने पूछताछ में बताया कि उसके अपनी साली के साथ अवैध संबंध थे, जिसके चलते वह अक्सर ब्लैकमेल करती थी. इसी वजह से उसने हत्या की साजिश रची. उसने शुभम नाम के युवक से संपर्क किया. शुभम ने उसे दीपक नाम के शख्स से मिलवाया, जो हत्या के लिए तैयार हो गया.
यह भी पढ़ें: Uttar Pradesh: मुजफ्फरनगर में कैफे के अंदर नाबालिग लड़की से गैंगरेप, तीन आरोपी गिरफ्तार
पुलिस के मुताबिक, तीनों ने मिलकर हत्या की योजना बनाई. इसके लिए 30,000 में डील हुई. आरोपी ने 40,000 हजार रुपये का कर्ज लिया और 10,000 रुपये एडवांस में दे दिए, बाकी 20,000 रुपये हत्या के बाद देने की बात कही. इसके बाद 21 जनवरी को आरोपी जीजा, शुभम और दीपक तीनों स्कूटी से लड़की को लेकर नहर के पास गए, वहां उन्होंने पहले गैंगरेप किया, फिर दुपट्टे से गला घोंटकर हत्या कर दी. पहचान छिपाने के लिए शव पर पेट्रोल डालकर जला दिया.
इस मामले में पीड़िता के परिजनों ने 23 जनवरी को गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी. जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि आखिरी बार पीड़िता को उसके जीजा, शुभम और दीपक के साथ देखा गया था. शक के आधार पर पुलिस ने मृतका के जीजा को हिरासत में लिया, इसके बाद जब सख्ती से पूछताछ की तो उसने जुर्म कबूल कर लिया. जांच के दौरान फोरेंसिक टीम को घटनास्थल से जलाए गए कपड़े, पीड़िता की अंगूठी और अन्य सामान बरामद हुआ. पुलिस को मौके से एक इस्तेमाल किया हुआ और एक नया कंडोम भी मिला.
घटना को लेकर पुलिस अधीक्षक ने क्या बताया?
एसपी ग्रामीण आदित्य बंसल ने बताया कि 23 जनवरी को 21 वर्ष की लड़की की गुमशुदगी की शिकायत मिली थी. जब जांच की गई तो पता चला कि आखिरी बार 21 जनवरी को लड़की को उसके जीजा और उसके दो साथी शुभम और दीपक के साथ देखा गया था. घरवालों ने आशंका जताई थी कि इन्हीं तीनों द्वारा कुछ गलत किया गया है.
इस सूचना पर तत्काल केस दर्ज किया गया और जांच शुरू की गई तो पूरी कहानी सामने आ गई. आरोपी के उसकी साली के साथ 2 साल से अवैध संबंध थे. कुछ अश्लील फोटो-वीडियो लड़की के पास थे. लड़की पिछले दो-तीन महीने से कुछ डिमांड कर रही थी, कुछ दिलवाने के लिए, कुछ सामान के लिए, कुछ पैसों के लिए या और ज्यादा टाइम देने के लिए कह रही थी. आरोपी को डर था कि कहीं यह बात सबके सामने न आ जाए.
Copyright © 2025 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today
होम
वीडियो
लाइव टीवी
न्यूज़ रील
मेन्यू
मेन्यू

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News