Feedback
एक वक्त था जब जीनत अमान और शादीशुदा एक्टर संजय खान के अफेयर और गुपचुप शादी की खबरें उड़ी थीं. उन बातों में कितनी सच्चाई है इसका खुलासा संजय की बेटी फराह खान अली ने किया है. उन्होंने पिता की जीनत संग शादी को कंफर्म किया है. लेकिन पिता के जीनत पर हाथ उठाने की बातों को सिरे से नकारा है.
जीनत को संजय खान ने पीटा था?
विक्की ललवानी संग बातचीत में पिता के जीनत संग रिश्ते पर फराह ने कहा- उस वक्त मैं काफी यंग थी. इसलिए उन दिनों की यादें बहुत ताजा मेरे दिमाग में नहीं हैं. मैं तब 9-10 साल की थी. लेकिन मेरे पिता और जीनत को लेकर सालों से इंटरनेट पर एक फेक स्टोरी चल रही है, जिसमें कहा गया कि मेरे पिता ने जीनत संग मारपीट की थी. जिसमें जीनत की आंख में बुरी तरह चोट लगी. ये सब बकवास बातें हैं.
”मेरे पिता ने ना ही अपनी पत्नी और ना ही बेटियों पर कभी हाथ उठाया है. वो गुस्सैल इंसान नहीं हैं. जहां तक मुझे मालूम हैं जीनत की मां को आंखों की बीमारी थी. उनकी आंख छोटी थी. ये सब जेनेटिक था, जो बीमारी बाद में जीनत को भी हुई. मेरी मां ने मुझे बताया कि पिता ने कभी जीनत पर हाथ नहीं उठाया था. आज मैं सालों से चली आ रही इस फेक खबर को कॉलआउट कर सकी. क्योंकि ये गलत है. ”
गुपचुप रचाई थी शादी?
फराह ने पिता के जीनत संग अफेयर पर भी बात की. उन्होंने कुबूला कि जीनत संग उनके पिता ने शादी की थी. इसकी वजह से उनके पेरेंट्स की शादी में दरार पड़ी थी. वो कहती हैं- जीनत संग शादी की वजह से मेरे पेरेंट्स की शादी टूटने की कगार पर पहुंच गई थी. मेरी मां स्ट्रॉन्ग लेडी थीं. उस वक्त उन्होंने जायद को जन्म दिया था. मां ने 3 महीने का ब्रेक लिया था. मां ने जायद और हम सभी बच्चों को पापा के पास छोड़ दिया था. मुझे लगता है तब मेरे पिता को एहसास हुआ कि मेरी मां इंडिपेंडेंट हैं. वो सब चीजें छोड़कर खुद पर फोकस करने लगीं. अपने एक्शन से उन्होंने जताया कि वो मेरे पिता पर निर्भर नहीं हैं. ये सब देखकर मेरे पिता मां के पास वापस लौटे.
ऐसी भी खबरें थीं कि उनकी मां पिता और जीनत के अफेयर की खबर सुन गुस्सा हुई थीं. उन्होंने जीनत को पीटा था. फराह ने इन बातों को झुठलाया. वो कहती हैं- मेरी मां ने ऐसा कुछ नहीं किया. वो एलिगेंट इंसान थीं. ये न्यूज गलत है. मां ने हमें बताया था कि उनके पिता जीनत की तरफ अट्रैक्ट हुए हैं. तो हमें जीनत को ब्लेम नहीं करना चाहिए. दोनों तरफ से अट्रैक्शन थी. शायद तब उनकी शादी में थोड़ी खटपट थी. मेरी मां ने पिता को माफ कर दिया था. वो लाइफ में मूव ऑन हो गई थीं.
फराह ने बताया कि उनके पिता ने जीनत संग मुस्लिम रीति-रिवाज से शादी की थी. उसी तरीके से दोनों का तलाक भी हुआ था. संजय खान संग रिश्ता टूटने के बाद जीनत ने 1985 में मजहर खान से शादी की थी.
Copyright © 2026 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today
होम
वीडियो
लाइव टीवी
न्यूज़ रील
मेन्यू
मेन्यू