Deogarh News: देवघर, प्रतिनिधि। हिंदी विद्यापीठ के पूर्व कुलपति डॉ. मोहनानंद मिश्र के आकस्मिक निधन से हिंदी विद्यापीठ परिवार ने गहरा शोक व्यक्त किया है। इस संदर्भ में संस्थान के व्यवस्थापक अशोकानंद झा ने दुःख व्यक्त करते हुए इसे अपूरणीय क्षति बताया। उन्होंने दुःख व्यक्त करते हुए कहा कि दिवंगत डॉ.मोहनानंद मिश्र ने अपनी विद्वता से समाज को काफी कुछ दिया। साहित्य के क्षेत्र में उनकी देन सदैव उपयोगी साबित होगी।
इस बीच हिन्दी विद्यापीठ में शोक सभा का आयोजन कर पूर्व कुलपति स्व.मोहनानंद मिश्र को श्रद्धा सुमन अर्पित की गई। साथ ही दिवंगत आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखा गया। इससे पूर्व संस्था के व्यवस्थापक ने डॉ. मिश्र के कृतित्व पर प्रकाश डालते हुए उनके कुशल संपादन में श्री श्री वैद्यनाथ ज्योतिर्लिंग वाङ्गमय को उनकी अमर कृति बताया गया।
इसके अतिरिक्त पंडित विनोदानंद झा स्मृति ग्रंथ व हिंदी विद्यापीठ हीरक जयंती स्मारिका आदि भी उनकी उल्लेखनीय रचना में से है। साथ ही उन्होंने वर्षों तक संस्थान से प्रकाशित होने वाली हिंदी विद्यापीठ पत्रिका का भी सफल संपादन किया। शोकसभा के इस आयोजन में विद्यापीठ परिवार के अन्य शोकसंतप्त सदस्यों में कुलसचिव कौशल किशोर ठाकुर, महेंद्र नाथ झा, संजय कुमार, राजेश सरेवार, शम्भू सहाय, संतोष भारती, हिमांशु झा, मनोज परिहस्त, उदयनाथ ठाकुर, सुदीप्त सरकार, सुरेश खोवाला, सीतेश वर्मा, अविनाश परिहस्त, ध्रुव झा, शालू झा समेत अन्य कर्मी उपस्थित थे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
आरएसएसविज्ञापन र॓टहमार॓ साथ काम करेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT AutoHealthshotsHT SmartcastFAB Play