Pakistan against India: ऑपरेशन सिंदूर में जबरदस्त मुंह की खाने के पाकिस्तान खिसियाया हुआ है। भारत की तरफ से सिंधु जल संधि को समाप्त करने के बाद अब पाकिस्तान मोदी सरकार के खिलाफ नया नैरेटिव युद्ध छेड़ने की तैयारी कर रही है। पाकिस्तानी के DG-ISPR से लीक हुई कई रिपोर्ट्स के मुताबिक, पाकिस्तानी सेना सोशल मीडिया और अन्य माध्यमों से पंजाब, कश्मीर और अल्पसंख्यकों के मुद्दों को बड़े स्तर पर उठाकर भारत को घेरने की कोशिश में हैं। इसके लिए वह आने वाले दिनों में वैश्विक और घरेलू स्तर पर बड़े-बड़े प्रोग्राम करवाने की तरफ देख रही है।
न्यूज 18 की रिपोर्ट के मुताबिक, ऑपरेशन सिंदूर के बाद पाकिस्तानी सेना और फील्ड मार्शल आसिम मुनीर काफी हद तक नैरेटिव को अपने पक्ष में करने में कामयाब रहे थे। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को नोबेल पीस प्राइज के लिए नामांकित करने से पाकिस्तान वाइट हाउस के भी करीब हो गया। हालांकि, अब जब भारत ने सिंधु जल संधि पर ब्रेक लगा दिया है, तो पाकिस्तान के सामने बड़ा संकट आकर खड़ा हो गया है। भारत की तरफ से आए इस दवाब देने के लिए पाकिस्तान अब नैरेटिव युद्ध की तैयारी कर रहा है।
सूत्रों के मुताबिक, जम्मू-कश्मीर में भारत सरकार के विकास कार्यक्रमों और वैश्विक स्तर पर उसके प्रचार का मुकाबला करने के लिए पाकिस्तानी सेना भी अब नैरेटिव सेट करने का अभियान चलाने की कोशिश में है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, डीजीआईएसपीआर से लीक हुए निर्देशों के मुताबिक, पाकिस्तानी सेना के लेफ्टिनेंट जनरल अहमद शरीफ ने रावलपिंडी में पाकिस्तानी मीडिया एंकरों और सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स के साथ बैठक की। इस बैठक में उन्होंने इन लोगों को निर्देशित किया कि वह अपने कार्यकर्मों में भारत विरोधी एजेंडे को प्रचारित करें। इसमें खालिस्तान, कश्मीरी उग्रवाद और अल्पसंख्यक मुद्दे शामिल हों। ताकि भारत के खिलाफ एक काउंटर नैरेटिव सेट किया जा सके।
सूत्रों के मुताबिक, पाकिस्तानी सेना के अधिकारियों ने अपने मीडिया आउटलेट्स से भारत की गरीबी और सरकार के सामने आने वाली चुनौतियों को बढ़ा-चढ़ाकर दिखाने के लिए कहा है। इतना ही नहीं, रिपोर्ट्स के मुताबिक, पाकिस्तानी सेना की तरफ से निर्देशित किया गया है कि भारत में विपक्ष के नेता प्रधानमंत्री के खिलाफ तो बयान देते हैं, तो उसे भारत में अस्थिरता का संकेत बताकर वैश्विक स्तर पर नैरेटिव सेट करना है। ताकि दुनिया में भारत की आलोचना की जा सके।
गौरतलब है कि पाकिस्तान काफी पहले से भारत के खिलाफ ऐसी रणनीति बनाते हुए आ रहा है। पाकिस्तान की सेना और वहां की सरकार अपनी आवाम को इस मुद्दे पर काफी हद तक गलत बात समझाने में कामयाब भी रही है। वहां की आवाम को काफी हद तक अब भी यह लगता है कि भारत के खिलाफ उन्होंने जितने भी युद्ध लड़े हैं, उनमें वही जीत हैं। 1971 में देश के दो टुकड़े करवाने के बाद भी पाकिस्तान की आवाम के कई लोग इस सपने में जी रहे हैं कि उन्होंने भारत को उस युद्ध में मात दी थी।
बता दें, 1971 की जंग में हारने और दो टुकड़े करवाने के बाद पाकिस्तान लगातार भारत को हजार घाव देकर परेशान करने की रणनीति अपनाए हुए है। वह आतंकवाद और क्षेत्रवाद को बढ़ावा देकर भारत को अस्थिर करने की कोशिश करता रहता है, लेकिन अभी तक जितनी बार भी उसने ऐसा करने की कोशिश की है, उसे मुंहतोड़ जवाब दिया गया है। अब भारत की तरफ से सिंधु जल समझौता टूटने के बाद पाकिस्तान खिसियाया हुआ है। इसलिए अब वह एक बार फिर से भारत के खिलाफ नैरेटिव सेट करने की कोशिश कर रहा है।
कृपया अपने अनुभव को रेट करें
उपेंद्र ने डिजिटल पत्रकारिता की शुरुआत लाइव हिन्दुस्तान से की है। पिछले एक साल से वे होम टीम में कंटेंट प्रोड्यूसर के तौर पर कार्यरत हैं। उन्होंने लोकसभा चुनाव 2024, ऑपरेशन सिंदूर और कई राज्यों के विधानसभा चुनावों की कवरेज की है। पत्रकारिता की पढ़ाई भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC), नई दिल्ली (बैच 2023-24) से पूरी करने वाले उपेंद्र को इतिहास, अंतर्राष्ट्रीय संबंध, राजनीति, खेल, विज्ञान और समसामयिक घटनाओं से जुड़े विषयों में गहरी रुचि है। स्नातक स्तर पर बायोटेक्नोलॉजी की पढ़ाई करने के कारण उन्हें मेडिकल और वैज्ञानिक विषयों की भाषा की भी अच्छी समझ है। वे मूल रूप से मध्यप्रदेश के भिंड जिले के निवासी हैं।
आरएसएसविज्ञापन र॓टहमार॓ साथ काम करेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT AutoHealthshotsHT SmartcastFAB Play