हैदराबाद के होटल में खौफनाक वारदात: दोस्त के साथ वीडियो कॉल पर महिला ने दी जान, जांच में जुटी पुलिस – Jagran

हैदराबाद के लंगर हौज इलाके के एक होटल में 26 वर्षीय महिला रेणुका का शव मिला है, जिसने कथित तौर पर वीडियो कॉल पर अपने दोस्त से बात करते हुए आत्महत्या क …और पढ़ें
मृतक रेणुका। (सोशल मीडिया)
हैदराबाद होटल में 26 वर्षीय महिला का शव मिला।
वीडियो कॉल पर दोस्त से बात करते हुए की आत्महत्या।
पुलिस ने पुरुष मित्र को हिरासत में लेकर पूछताछ की।
डिजिटल डेस्क, हैदराबाद। तेलंगाना की राजधानी हैदराबाद से एक बेहद चौंकाने वाली और दुखद घटना सामने आई है। यहां के लंगर हौज इलाके में स्थित एक होटल के कमरे में 26 वर्षीय महिला का शव मिला है। बताया जा रहा है कि महिला ने अपने एक दोस्त के साथ वीडियो कॉल पर रहते हुए कथित तौर पर फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली।
मृतक महिला की पहचान अलवाल की रहने वाली रेणुका के रूप में हुई है। पुलिस के मुताबिक, रेणुका शादीशुदा थी और उसका एक बच्चा भी है। वह शहर के ही एक रेस्टोरेंट और पब में काम करती थी।
पुलिस जांच और होटल के रिकॉर्ड से इस घटना की जो कड़ियां सामने आई हैं। बताया जा रहा है कि बुधवार तड़के 3 बजे रेणुका एक पुरुष मित्र के साथ लंगर हौज इलाके के इस होटल में आई थी और दोनों ने वहां चेक-इन किया था। गुरुवार रात 10:30 बजे वह पुरुष रेणुका को कमरे में ही छोड़कर होटल से चला गया।
फिर उसी रात गुरुवार रात 11:56 बजे होटल के रिकॉर्ड के अनुसार, रेणुका ने अपने कमरे में रात के खाने का ऑर्डर दिया था। इसके बाद शुक्रवार आधी रात 12:24 बजे रेणुका ने अपने एक दोस्त ‘सत्या’ को वीडियो कॉल किया और उसी कॉल के दौरान कथित तौर पर अपनी जान दे दी।
होटल के कर्मचारियों को जब इस खौफनाक घटना का पता चला, तो उन्होंने तुरंत पुलिस को इसकी सूचना दी। खबर मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और शुरुआती जांच के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया।
लंगर हौज थाने के सब-इंस्पेक्टर (SI) सैयद मुनव्वर अली ने बताया कि पुलिस ने इस संबंध में मामला दर्ज कर लिया है और गहराई से जांच शुरू कर दी है। फिलहाल पुलिस प्रशासन की ओर होटल के अंदर और आसपास के CCTV फुटेज खंगाले जा रहे हैं। साथ ही मृतका के मोबाइल फोन की जांच की जा रही है ताकि आखिरी समय की बातचीत का पता चल सके।
इसके अलावा रेणुका के साथ होटल आने वाले उस पुरुष को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है, ताकि यह साफ हो सके कि आखिर ऐसा क्या हुआ था जिसके कारण महिला को यह कदम उठाना पड़ा। लंगर हौज पुलिस का कहना है कि मौत की असली वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट और फोरेंसिक जांच के आने के बाद ही पूरी तरह साफ हो पाएगी।

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News