जूनियर इंडिया कैंप में सारण जिले के शुभम का हुआ चयन – Dainik Bhaskar

सिटी रिपोर्टर|छपरा
सारण जिले के दरियापुर प्रखंड स्थित दरिहारा गांव के युवा कबड्डी खिलाड़ी शुभम ने अपनी प्रतिभा और मेहनत के दम पर बड़ी उपलब्धि हासिल की है। उसका चयन आगामी फोर नेशंस कबड्डी प्रतियोगिता के लिए जूनियर नेशनल कैंप में हुआ है। यह प्रतियोगिता 21 से 23 नवंबर 2026 तक नेपाल में आयोजित होगी। शुभम जयपुर स्थित भारतीय खेल प्राधिकरण (साई) में प्रशिक्षण प्राप्त कर रहा है। शुभम की सफलता संघर्ष और संकल्प की मिसाल है। उसके पिता का साया बचपन से ही नहीं रहा। मां फैक्ट्री में नौकरी कर परिवार का भरण-पोषण करती हैं। सीमित आर्थिक संसाधनों के बावजूद शुभम ने खेल के प्रति अपना जुनून बनाए रखा। उसने कबड्डी का सफर गांव के मां दुर्गा कबड्डी क्लब से शुरू किया। कोच हिमांशु सिंह के मार्गदर्शन में उसने अपनी प्रतिभा निखारी। उसने एफआरआर बिहार एकलव्य में प्रशिक्षण लिया। अब उसने राष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बना ली है।
बिहार कबड्डी संघ के चेयरमैन कुमार विजय, जिला कबड्डी संघ के सचिव पंकज कश्यप, क्लब सचिव नितेश कुमार, अध्यक्ष बबलू सिंह ने शुभम की उपलब्धि पर खुशी जताई। उन्होंने उसे शुभकामनाएं दीं। शुभम के चयन से दरिहारा गांव सहित पूरे सारण जिले में खुशी का माहौल है।
Copyright © 2025-26 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News