'जो BCCI नहीं कर पाया, आतंकिस्तान टीम…', भारत संग मैच खेलने से पाकिस्तान के इनकार पर बोलीं प्रियंका चतुर्वेदी – AajTak

Feedback
पाकिस्तानी टीम आईसीसी मेन्स टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत के खिलाफ नहीं खेलेगी. ये मैच 15 फरवरी को होना था. टूर्नामेंट में पाकिस्तान की भागीदारी तो होगी, लेकिन बहुप्रतीक्षित भारत-पाकिस्तान मुकाबला से वो दूरी बनाएगा. इस मामले पर महाराष्ट्र से राज्यसभा सांसद प्रियंका चतुर्वेदी ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म X पर पोस्ट किया है. प्रियंका चतुर्वेदी ने कहा कि पाकिस्तान के इस फैसले के बाद ICC को उन पर जुर्माना लगाना चाहिए ताकि जुर्माना चुकाने के लिए IMF और वर्ल्ड बैंक से लोन लेना पड़े?? प्रियंका ने कहा कि जो काम BCCI नहीं कर पाया वो काम आतंक वाली टीम कर रही है
प्रियंका चतुर्वेदी ने कहा, ‘अच्छा हुआ. जो BCCI नहीं कर पाया, वो अब आतंकिस्तान टीम कर रही है?
ICC को अब उन पर जुर्माना लगाना चाहिए ताकि जुर्माना चुकाने के लिए IMF और वर्ल्ड बैंक से लोन लेना पड़े?’
Good riddance.

What @BCCI couldn’t do, we have Aatankistan team stepping in to do.😂
ICC should now fine them so that we have IMF and WB being called for loans to pay off the fine 😀 pic.twitter.com/G2aKqa50C6

पाकिस्तानी सरकार ने X पर किया ऐलान
पाकिस्तान सरकार ने अपने आधिकारिक X (पूर्व ट्विटर) हैंडल के जरिए ऐलान किया है कि पाकिस्तान क्रिकेट टीम को ICC टी20 वर्ल्ड कप 2026 में हिस्सा लेने की अनुमति दे दी गई है, लेकिन टीम 15 फरवरी 2026 को भारत के खिलाफ तय मुकाबला नहीं खेलेगी. इससे पहले PCB चेयरमैन मोहसिन नकवी ने प्रेस वार्ता में ICC पर पक्षपात का आरोप लगाते हुए कहा था कि संस्था BCCI के प्रभाव में काम कर रही है.
सूत्रों के अनुसार, अब तक पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने इस निर्णय को लेकर ICC को कोई औपचारिक लिखित सूचना नहीं भेजी है. ICC की ओर से किसी तरह की कार्रवाई या प्रतिबंध पर निर्णय तभी लिया जाएगा, जब PCB आधिकारिक रूप से अपना रुख दर्ज कराएगा.
बांग्लादेश ने भारत दौरे से किया था इनकार
यह घोषणा प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ और PCB चेयरमैन मोहसिन नकवी की अहम बैठक के तुरंत बाद सामने आई. नकवी ने पहले संकेत दिए थे कि टूर्नामेंट में पाकिस्तान की भागीदारी पर अंतिम फैसला जनवरी के अंत या फरवरी की शुरुआत तक हो जाएगा. उल्लेखनीय है कि 20 टीमों वाले इस बड़े टूर्नामेंट को लेकर पाकिस्तान ने दोबारा समीक्षा तब शुरू की, जब ICC ने पिछले महीने बांग्लादेश की जगह स्कॉटलैंड को शामिल करने का निर्णय लिया था, क्योंकि बांग्लादेश ने भारत दौरे से इनकार कर दिया था.
Copyright © 2026 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today
होम
वीडियो
लाइव टीवी
न्यूज़ रील
मेन्यू
मेन्यू

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News