ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग, आज बेंगलुरु फिर दिल्ली में करेगी CJP प्रोटेस्ट, दिपके-ध्रुव राठी होंगे शामिल – Aaj Tak

Feedback
बेंगलुरु में आज यानी 8 अक्टूबर को SIR के विरोध और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) प्रदर्शन करने जा रही है. इसमें CJP के फाउंडर अभिजीत दिपके और यूट्यूबर ध्रुव राठी भी शामिल होंगे. ध्रुव राठी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक वीडियो के माध्यम से इस बात की पुष्टि की. वीडियो में उन्होंने बेंगलुरु और दिल्ली दोनों जगह प्रदर्शन में शामिल होने की अपील की है.
ध्रुव राठी एक फेमस यूट्यूबर हैं. वह सामाजिक और राजनीतिक मुद्दों से जुड़े वीडियो के लिए जाने जाते हैं. इस बीच, एक्टर और एक्टिविस्ट प्रकाश राज ने कहा कि 8 अक्टूबर को एक ‘पीपल्स ट्रिब्यूनल’ आयोजित किया जा रहा है, जिसमें पूरे कर्नाटक से SIR यानी ‘स्पेशल इंटेंसिव रिविजन’ के पीड़ित शामिल होंगे. इस कार्यक्रम में CJP के फाउंडर  दिपके और यूट्यूबर राठी भी हिस्सा लेंगे.
उन्होंने कहा, ‘सभी नागरिकों से अपील है कि वे हमारे लोकतंत्र को बचाने की इस लड़ाई में शामिल हों. 8 अक्टूबर को बेंगलुरु के फ्रीडम पार्क में हमसे जुड़ें.’
Gyanesh, it’s done bro Jai Hind 🇮🇳 https://t.co/XHaTlRizXS
अभिजीत दिपके के नेतृत्व वाली ‘कॉकरोच जनता पार्टी‘ गुरुवार सुबह 10:30 बजे फ्रीडम पार्क में विरोध प्रदर्शन और ‘पीपुल्स ट्रिब्यूनल’ का आयोजन कर रही है. जानकारी के मुताबिक दिपके उन स्थानीय निवासियों से बातचीत करेंगे जिनके नाम वोटर लिस्ट से कथित तौर पर गलत तरीके से हटाए गए हैं. इसके बाद वे फ्रीडम पार्क में एक ‘चप्पल प्रदर्शन’ का नेतृत्व करेंगे.
बता दें, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद से कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) काफी चर्चा में है. धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर के आंदोलन को लेकर CJP ने इसे अपनी सबसे बड़ी जीत बताया था. पार्टी ने दावा किया था कि सोशल मीडिया से शुरू हुई मुहिम धीरे-धीरे देशभर के युवाओं की आवाज बन गई.
बेंगलुरु के बाद दिपके 10 अक्टूबर को दिल्ली में भी प्रदर्शन करने वाले हैं. उन्होंने जंतर-मंतर पर प्रदर्शन कर मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग करने की बात कही है. दिल्ली में ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग विपक्ष भी कर रहा है. विपक्षी दल SIR की प्रक्रिया में गड़बड़ियों का आरोप लगा रहे हैं.
Copyright © 2026 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today
होम
वीडियो
लाइव टीवी
न्यूज़ रील
मेन्यू
मेन्यू

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News