झज्जर के आरचरी खिलाड़यों के लिए मौका: प्रथम खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स के लिए 9 जनवरी को पलवल में होंगे ट्रायल – Dainik Bhaskar

झज्जर के आरचरी खिलाड़ियों के लिए खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स के लिए ट्रायल देने का मौका है। खेलो इंडिया ट्राइबल आरचरी खिलाडिय़ों के चयन के लिए पलवल में 9 जनवरी को ट्रायल लिए जाएंगे। डीसी स्वप्निल रविंद्र पाटिल ने जानकारी देते हुए बताया कि प्रथम खेलो इंडि
इस प्रतियोगिता में 7 प्रतिस्पर्धात्मक खेलों तथा 2 डेमो खेलों को शामिल किया गया है। डीसी ने बताया कि प्रतियोगिता में भाग लेने वाले खिलाड़ियों एवं टीमों का चयन पहले चरण के ट्रायल के माध्यम से किया जाएगा। चयनित एथलीटों के नाम 20 जनवरी तक भारतीय खेल प्राधिकरण को भेजे जाएंगे।
9 जनवरी को पलवल में होंगे ट्रायल
उन्होंने बताया कि हरियाणा राज्य की ओर से टीम स्पोर्ट्स के अंतर्गत आरचरी खेल के लिए खिलाडिय़ों का चयन 9 जनवरी को नेताजी सुभाषचंद्र बोस स्टेडियम, पलवल में ट्रायल के आधार पर किया जाएगा। उपायुक्त ने बताया कि हरियाणा राज्य के ओपन वर्ग में आरचरी खेल में रुचि रखने वाले महिला एवं पुरुष खिलाड़ी ट्रायल के लिए पलवल के स्टेडियम में पहुंचे।
खिलाड़ियों के लिए ये हैं जरूरी कागजात
ट्रायल के समय खिलाडिय़ों को आवश्यक दस्तावेज साथ लाने होंगे, जिनमें सक्षम अधिकारी द्वारा जारी अनुसूचित जनजाति (एस.टी.) जाति प्रमाण-पत्र, रिहायशी प्रमाण-पत्र, आधार कार्ड, जन्म तिथि से संबंधित प्रमाण-पत्र आदि शामिल हैं। डीसी ने जिले के प्रतिभाशाली खिलाडिय़ों से आह्वान किया है कि वे इस अवसर का लाभ उठाते हुए ट्रायल में भाग लें और प्रदेश व देश का नाम रोशन करें।
Copyright © 2024-25 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News