—विज्ञापन—
Entertainment News LIVE Update in Hindi: एक्टर वरुण धवन जल्द ही फिल्म ‘बॉर्डर 2’ में नजर आने वाले हैं, जिसे रिपब्लिक डे के मौके पर 23 जनवरी, 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज किया जाएगा. ऐसे में वरुण धवन ने फिल्म को लेकर काफी कुछ शेयर किया है. उन्होंने आस्क मी एनीथिंग सेशन रखा था, जिसमें उनसे पूछा गया कि है जवानी तो इश्क होना के बाद कौनसी फिल्म करने वाले हैं तो इस पर उन्होंने कहा, ‘मैंने कोई फिल्म साइन नहीं की है. मैं किसी भी फिल्म का सीक्वल नहीं कर रहा हूं. आगे सोचेंगे.’ वरुण ने ये भी बताया कि बॉर्डर 2 के बाद उन्होंने कोई भी फिल्म साइन नहीं की है. उन्होंने बताया कि जो भी खबरें आ रही हैं वो सब अफवाहें हैं.
बॉलीवुड एक्टर कार्तिक आर्यन अपनी लेटेस्ट फिल्म ‘तू मेरी मैं तेरा मैं तेरा तू मेरी’ को लेकर चर्चाओं में बने हुए हैं. वहीं एक बार फिर एक्टर सुर्खियों में आ गए हैं लेकिन इस बार फिल्म को लेकर नहीं बल्कि किसी मिस्ट्री गर्ल को लेकर चर्चाओं में हैं. हाल ही में एक्टर गोवा में छुट्टियां मना रहे हैं. कार्तिक ने सोशल मीडिया पर फोटो भी शेयर की. वहीं इसके साथ रेडिट पर एक पोस्ट वायरल हो रही है जिसमें ग्रीस की रहने वालीं एक मिस्ट्री गर्ल करीना कुबिलियुटे ने भी उसी जगह से पोस्ट की, जिसके बाद से दोनों की साथ में छुट्टियां बनाने वाली अफवाहें भी आ रही हैं. हालांकि दोनों में से किसी ने भी इस पर चुप्पी नहीं तोड़ी है.
वहीं रणवीर सिंह की ‘धुरंधर’ को सिनेमाघरों में रिलीज हुए 32 दिन हो गए हैं. 32वें दिन फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 4.50 करोड़ की कमाई की. भारत में फिल्म ने अब तक 776.75 करोड़ की कमाई कर ली है. वहीं वर्ल्डवाइड कलेक्शन की बात करें तो दुनियाभर में ये आंकड़ा 1212 करोड़ पहुंच गया है. इसके साथ ही अगस्त्य नंदा की ‘इक्कीस’ ने बॉक्स ऑफिस पर 5वें दिन 1.35 करोड़ की कमाई की है. फिल्म ने भारत में अब तक 21.50 करोड़ की कमाई कर ली है. दुनियाभर में फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 27.6 करोड़ की कमाई कर ली है. फिल्म ने ओपनिंग डे पर धमाकेदार कमाई की थी, उसके बाद से फिल्म की कमाई में गिरावट ही देखने को मिल रही है. ऐसी ही मनोरंजन से जुड़ी ताजा अपडेट्स जानने के लिए हमारे साथ News24 के लाइव में बने रहिए…
Pawan Singh: भोजपुरी पॉवरस्टार पवन सिंह की बर्थडे पार्टी में तगड़ा बवाल हुआ है. इसका एक वीडियो इंटरनेट पर जमकर वायरल भी हो रहा है. सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो को देखने के बाद हर कोई हैरान है. पढ़ें पूरी खबर…
दक्षिण भारत की फेवरेट एक्ट्रेस सामंथा प्रभु ने हाल ही में राज निदिमोरू से शादी की. इससे पहले नागा चैतन्य उनके पूर्व पति थे. कई लोगों के मन में सवाल होगा कि राज और नागा चैतन्य में कौन ज्यादा अमीर है. आइए जानते हैं. पढ़िए पूरी खबर.
एक्टर वरुण धवन जल्द ही फिल्म ‘बॉर्डर 2’ में नजर आने वाले हैं, जिसे रिपब्लिक डे के मौके पर 23 जनवरी, 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज किया जाएगा. ऐसे में वरुण धवन ने फिल्म को लेकर काफी कुछ शेयर किया है. उन्होंने आस्क मी एनीथिंग सेशन रखा था, जिसमें उनसे पूछा गया कि है जवानी तो इश्क होना के बाद कौनसी फिल्म करने वाले हैं तो इस पर उन्होंने कहा, ‘मैंने कोई फिल्म साइन नहीं की है. मैं किसी भी फिल्म का सीक्वल नहीं कर रहा हूं. आगे सोचेंगे.’ वरुण ने ये भी बताया कि बॉर्डर 2 के बाद उन्होंने कोई भी फिल्म साइन नहीं की है. उन्होंने बताया कि जो भी खबरें आ रही हैं वो सब अफवाहें हैं.
करूर भगदड़ मामले में नया अपडेट सामने आया है. थलापति विजय को सीबीआई की ओर से समन जारी किया गया है. उनकी इस रैली में 36 लोगों की मौत हो गई थी. इसे लेकर एक्टर का कहना था कि वह इस दर्द को शब्दों में बयां नहीं कर सकते हैं. पढ़िए पूरी खबर.
वीर दास से इमरान खान नेृ आमिर खान की फिल्म ‘हैप्पी पटेल’ में काम करने की इच्छा जताई थी. ऐसे में वीर दास ने बताया कि इमरान को ये फिल्म कैसे मिली है. उस पल को याद करते हुए वीर ने कहा, ‘एक दिन मुझे इमरान का मैसेज आया. वो वैसे भी व्हाट्सअप इस्तेमाल नहीं करते.’ उन्होंने बताया, ‘मैसेज में लिखा था, सुना है फिल्म अच्छी बन रही है, क्या मैं इसमें कुछ मजेदार कर सकता हूं?’ वीर के मुताबिक यह मैसेज उनके लिए एक अच्छा सरप्राइज था, खासकर इसलिए क्योंकि इमरान बहुत चुनिंदा प्रोजेक्ट्स करते हैं और पिछले कुछ सालों से लाइमलाइट से दूर रहे हैं.
Canadian Actress Evangeline Lilly: हॉलीवुड अभिनेत्री इवांगेलिन लिली ने एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें उन्होंने बताया है कि उनके दिमाग में चोट लगी है. एक्ट्रेस का ये वीडियो सामने आने के बाद फैंस टेंशन में आ गए हैं. पढ़ें पूरी खबर…
मात्र 21 साल की उम्र में इस खूबसूरत टीवी एक्ट्रेस ने मुंबई में पूरे 4 करोड़ का घर लिया है. इस घर की खूबसूरती देखकर आपकी आंखें चौंधिया जाएंगी. हाल ही में एक्ट्रेस ने बिग बॉस जैसे बड़े रिएलिटी शो हिस्सा लिया था, जिस दौरान वह सुर्खियों में छाई रहीं. पढ़ें पूरी खबर.
सनी देओल की फिल्म ‘बॉर्डर 2’ को 23 जनवरी, 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज किया जाएगा. ऐसे में इस फिल्म से एक्ट्रेस मेधा राणा बड़े पर्दे पर डेब्यू कर रही हैं. उन्होंने बताया कि आर्मी लबैकग्राउंड होने के नाते उनके लिए ये फिल्म बेहद ही खास है. पढ़िए पूरी खबर.
बॉलीवुड में कई ऐसे कलाकार हैं, जिन्होंने बॉक्स-ऑफिस पर एक से बढ़कर एक फिल्में दी हैं. लेकिन आज हम आपको 5 ऐसे एक्टर के बारे में बताएंगे जिन्होंने अपनी फिल्मी करियर में सबसे ज्यादा फ्लॉप फिल्में दी हैं. पढ़िए पूरी खबर
दक्षिण सिनेमा के सुपरस्टार विजय सेतुपति की फिल्में इतनी सस्पेंस और दमदार कहानी से भरी हुई होती है, जिसके आगे बड़ी बड़ी हॉलीवुड मूवीज फेल हैं. ये फिल्में अपनी कहानी, ट्विस्ट और शानदार अभिनय के लिए जानी जाती हैं. आइए जानते हैं विजय सेतुपति की ऐसी शानदार फिल्मों के बारे में. पढ़िए पूरी खबर.
ऐश्वर्या राय और अभिषेक बच्चन पिछले साल तलाक की खबरों को लेकर काफी चर्चा में रहे हैं. ऐसे में अब कपल को वेकेशन से लौटते हुए एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया. इस दौरान उनके साथ उनकी बेटी अराध्या भी नजर आई. बच्चन परिवार के तीनों सदस्य ब्लैक कलर की ड्रैस में मैचिंग करते हुए दिखे.
https://www.instagram.com/p/DTKVuZ3Enbb/?img_index=1
नए साल के जश्न के मौके पर अर्जुन बिजलानी के ससुर का निधन हो गया था, जिसके बाद अब उनकी प्रेयर मीट रखी गई थी, जिसमें सना मकबूल, मौनी रॉय, ईशा मालवीय समेत कई सेलेब्स श्रद्धांजलि देने पहुंचे.
https://www.instagram.com/p/DTKKIWpEkqp/?img_index=7
राम चरण की फिल्म ‘पेड्डी’ इस साल की बहुचर्चित फिल्मों में से एक हैं. ऐसे में अब एआर रहमान के बर्थडे पर फिल्म की टीम की ओर से उन्हें जन्मदिन विश किया गया है. उनकी फोटो शेयर करने के साथ ही कैप्शन लिखा, ‘टीम पेड्डी की तरफ से ‘इसाई पुइयाल’ एआर रहमान सर को जन्मदिन की ढेरों शुभकामनाएं. हमें पूरा भरोसा है कि पेड्डी का एल्बम उनके शानदार करियर के बेहतरीन एल्बम्स में से एक होगा. चिकिरी-चिकिरी तो बस शुरुआत है, अगले सिंगल में उनके जादू का इंतजार कीजिए. इसके साथ ही फिल्म की रिलीज डेट भी मेंशन की गई है कि फिल्म 27 मार्च, 2026 को रिलीज की जाएगी.
1997 में रिलीज हुई फिल्म ‘बॉर्डर’ का गाना ‘संदेशे आते हैं’ आज भी लोगों के बीच काफी पॉपुलर है, जिसे सोनू निगम और रूप कुमार राठौड़ ने गाया था. लेकिन बहुत कम ही लोग जानते होंगे कि इस गाने के लिए सोनू निगम ने अवॉर्ड लेने से इनकार कर दिया था. पढ़िए पूरी खबर.
संजय मिश्रा और नीना गुप्ता स्टारर फिल्म ‘वध 2’ का नया पोस्टर शेयर किया गया है. इस फिल्म को 6 फरवरी, 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज किया जाएगा. यह फिल्म एक मजबूत और अपने साथ बांधे रखने वाली कहानी का वादा करती है. फिल्म का नया पोस्टर भी कमाल का है.
अर्जुन बिजलानी के सुसर राकेश चंद्र स्वामी का नए साल पर निधन हो गया, जिसके बाद से एक्टर की वाइफ नेहा स्वामी बुरी तरह टूट गईं. वहीं अर्जुन बिजलानी भी अपने ससुर से काफी क्लोज थे. अब एक्टर ने अपने ससुर के लिए इमोशनल नोट लिखा है जो काफी वायरल हो रहा है.
https://www.instagram.com/p/DTKB0ytiNAz/?utm_source=ig_embed&ig_rid=6aa13113-bf60-4a03-82df-e98324e0dddc
यश की ‘टॉक्सिक’ फिल्म से साउथ एक्ट्रेस रुक्मिणी वसंत का पहला लुक रिवील हुआ है. फिल्म में रुक्मिणी वसंत मेलिसा का किरदार निभा रही हैं. रुक्मिणी के साथ-साथ फिल्म में यश और कियारा आडवाणी भी लीड रोल में नजर आ रहे हैं.
https://www.instagram.com/p/DTKB5FyD5oo/?utm_source=ig_embed&ig_rid=f2ae80ea-217d-4350-8043-3034a8841987
टाइगर श्रॉफ ने अपनी अपकमिंग फिल्म ‘लग जा गले’ की शूटिंग शुरू कर दी है. इस फिल्म में टाइगर श्रॉफ के साथ जाह्नवी कपूर लीड रोल में नजर आएंगी. धर्मा प्रोडक्शन के बैनर तले बन रही इस फिल्म को राज मेहता डायरेक्ट कर रहे हैं. सोशल मीडिया पर फिल्म का एक बीटीएस वीडियो वायरल हो रहा है. इसमें टाइगर श्रॉफ ब्लैक आउटफिट में नजर आ रहे हैं.
Another BTS of #tigershroff from #lagjaagale…Tiger back in long hair…pic.twitter.com/qCscmx2eS9 https://t.co/7Q7uwtS0fC
— Movie_Reviews (@MovieReview_Hub) January 5, 2026
Another BTS of #tigershroff from #lagjaagale…Tiger back in long hair…pic.twitter.com/qCscmx2eS9 https://t.co/7Q7uwtS0fC
कार्तिक आर्यन एक बार फिर से अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में आ गए हैं. उनकी गोवा वेकेशन से एक फोटो वायरल हो रही है, जिसके बाद लोगों के मन में एक सवाल खड़ा हो गया कि वह किसी मिस्ट्री गर्ल को डेट कर रहे हैं? पढ़िए पूरी खबर.
राधिका आप्टे एक बार फिर चर्चाओं में आ गई हैं. एक्ट्रेस ने हिंदी सिनेमा में दिखाए जा रहे ऑब्सेशन प्यार के बारे में बातें की हैं. साथ ही एक्ट्रेस ने बॉलीवुड पर भी निशाना साधा है. पढ़िए पूरी खबर
https://www.instagram.com/p/DSHoOx3DRBP/?img_index=1
‘बिग बॉस 19’ के सितारों का रीयूनियन हुआ है. अशनूर कौर ने अपने इंस्टाग्राम पर दुबई से कुछ फोटोज शेयर की हैं. इनमें अशनूर के साथ प्रणित मोरे, मालती चाहर, आवेज दरबार और गौरव खन्ना नजर आ रहे हैं. अशनूर ने इन फोटोज के कैप्शन में ‘पॉजिटिव गैंग’ लिखा.
प्रियंका चोपड़ा ने 2026 की शुरुआत स्पेशल तरीके से की है. एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर की है, जिसमें उनके जीवन की झलकियां दिखाई दे रही हैं. सोशल मीडिया पर प्रियंका चोपड़ा की ये पोस्ट काफी वायरल हो रही है.
https://www.instagram.com/reels/DTJv1PyEZ50/
मशहूर कोरियन एक्टर आन सुंग-की का 74 की उम्र में निधन हो गया है. रिपोर्ट्स के अनुसार 30 दिसंबर साल 2025 को एक्टर की खाने खाते हुए तबीयत खराब हो गई थी. खाना खाते हुए एक्टर दम घुटने से बेहोश हो गए थे, जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था. पढ़िए पूरी खबर
अगस्त्य नंदा ने हाल ही में बच्चन और कपूर परिवार की लीगेसी आगे बढ़ाने के दबाव पर बात की है. एक्टर ने हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में कहा कि बच्चन और कपूर परिवार की लीगेसी आगे बढ़ाने मेरी जिम्मेदारी नहीं है, क्योंकि मैं नंदा परिवार से हूं. पढ़िए पूरी खबर
‘मास्टरशेफ इंडिया सीजन 9’ का आगाज सोनी एंटरटेनमेंट चैनल पर हो चुका है. इस बार 3 ऐसे जज दिखाई दे रहे हैं, जो सालों से ऑडियंस को अपनी कुकिंग से एंटरटेन करते नजर आ रहे हैं. इस बार शो में रणवीर बरार, विकास खन्ना और कुणाल कपूर जज बने हुए हैं. पढ़िए पूरी खबर
https://www.instagram.com/p/DTIszOGiJ0P/?utm_source=ig_embed&ig_rid=6966d217-a768-4210-b3ae-8ca5b3b9649f
अगस्त्य नंदा की ‘इक्कीस’ ने बॉक्स ऑफिस पर 5वें दिन 1.35 करोड़ की कमाई की है. फिल्म ने भारत में अब तक 21.50 करोड़ की कमाई कर ली है. दुनियाभर में फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 27.6 करोड़ की कमाई कर ली है. फिल्म ने ओपनिंग डे पर धमाकेदार कमाई की थी, उसके बाद से फिल्म की कमाई में गिरावट ही देखने को मिल रही है.
https://www.instagram.com/p/DRzeTG-jMDg/
‘धुरंधर’ को सिनेमाघरों में रिलीज हुए 32 दिन हो गए हैं. 32वें दिन फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 4.50 करोड़ की कमाई की. भारत में फिल्म ने अब तक 776.75 करोड़ की कमाई कर ली है. वहीं वर्ल्डवाइड कलेक्शन की बात करें तो दुनियाभर में ये आंकड़ा 1212 करोड़ पहुंच गया है.
https://www.instagram.com/p/DRPIW0yjJvK/
कार्तिक आर्यन अपनी लेटेस्ट फिल्म ‘तू मेरी मैं तेरा मैं तेरा तू मेरी’ को लेकर चर्चाओं में बने हुए हैं. वहीं एक बार फिर एक्टर सुर्खियों में आ गए हैं लेकिन इस बार फिल्म को लेकर नहीं बल्कि किसी मिस्ट्री गर्ल को लेकर चर्चाओं में हैं. हाल ही में एक्टर गोवा में छुट्टियां मना रहे हैं. कार्तिक ने सोशल मीडिया पर फोटो भी शेयर की. वहीं इसके साथ रेडिट पर एक पोस्ट वायरल हो रही है जिसमें ग्रीस की रहने वालीं एक मिस्ट्री गर्ल करीना कुबिलियुटे ने भी उसी जगह से पोस्ट की, जिसके बाद से दोनों की साथ में छुट्टियां बनाने वाली अफवाहें भी आ रही हैं.
https://www.reddit.com/r/BollyBlindsNGossip/comments/1q4g35m/kartik_is_vacationing_in_goa_with_this_girl/?utm_source=embedv2&utm_medium=post_embed&utm_content=whitespace&embed_host_url=https://www.news18.com/movies/bollywood/kartik-aaryan-is-vacationing-with-a-mystery-girl-in-goa-viral-beach-pics-set-reddit-on-fire-9811856.html
‘मास्टरशेफ इंडिया’ का 9वां सीजन आ गया है. ये शो सोनी टीवी पर प्रसारित हो रहा है. शो के इस सीजन के जज शेफ रणवीर बरार, विकास खन्ना और कुणाल कपूर हैं.
Arjun Bijlani Father In Law Prayer Meet: नए साल के मौके पर टीवी एक्टर अर्जुन बिजलानी के ससुर का निधन हो गया था. आज उनकी प्रेयर मीट रखी गई थी, जिसमें कई टीवी सेलेब्स पहुंचे थे. पढ़ें पूरी खबर…
न्यूज 24 पर पढ़ें बॉलीवुड, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
—विज्ञापन—
—विज्ञापन—
B.A.G Convergence Limited
Film City, Sector 16A, Noida, Uttar Pradesh 201301
Phone: 0120 – 4602424/6652424
Email: info@bagnetwork.in