आरपीएफ ने पीतांबरपुर स्टेशन पर टिकट दलाली के बड़े नेटवर्क का खुलासा करते हुए रिजर्वेशन क्लर्क शैलेंद्र दुबे को गिरफ्तार किया है। जांच में उसके मोबाइल से तत्काल और आरक्षित टिकटों की अवैध बिक्री से जुड़े कई अहम साक्ष्य मिले हैं। मामले में मुंबई के टिकट दलाल रविंद्र साहू को भी नामजद किया गया है। आरपीएफ की रिपोर्ट पर शैलेंद्र दुबे को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर विभागीय जांच बैठा दी गई है। आरपीएफ को सूचना मिली थी कि पीतांबरपुर स्टेशन के आरक्षण काउंटर से टिकट दलाली का संगठित खेल संचालित किया जा रहा है। कई दिनों तक रेकी कराने के बाद शनिवार को सुभाषनगर निवासी शैलेंद्र दुबे को टिकट काउंटर से हिरासत में लिया गया। मोबाइल की जांच में सामने आया कि वह तत्काल एसी और स्लीपर टिकट खुद जारी कर उनकी फोटो व्हाट्सएप के माध्यम से मुंबई निवासी टिकट दलाल रविंद्र साहू को भेजता था। प्राथमिक जांच में पता चला कि दूरस्थ स्टेशनों, खासकर दरभंगा और कूचबिहार से यात्रा शुरू होने वाले टिकट तैयार किए जाते थे। रविंद्र साहू उन टिकटों का विवरण फर्जी विंडो टिकट के प्रारूप में छपवाकर यात्रियों को उपलब्ध कराता था। इसके बदले शैलेंद्र दुबे को प्रति टिकट कमिशन मिलता था。
आरपीएफ को शैलेंद्र दुबे के पास से रविंद्र साहू की पत्नी रेखा साहू के नाम का एक निजी बैंक का एटीएम कार्ड भी मिला है। आरोप है कि टिकटों के भुगतान और कमीशन की रकम इसी खाते में आती थी। शैलेंद्र एटीएम से पैसे निकालकर टिकटों का किराया जमा करता था और अतिरिक्त रकम अपने पास रखता था। व्हाट्सएप चैट में दोनों के बीच पैसों के लेनदेन का पूरा ब्योरा भी मिला है।
जांच में यह भी सामने आया कि शैलेंद्र दुबे हर ड्यूटी में दो से तीन तत्काल टिकट जारी कर प्रतिदिन अवैध तरीके से लाभ कमाता था। कुछ टिकट जरूरतमंद यात्रियों को बरेली में भी ऊंचे दामों पर बेचे जाते थे। तीन जुलाई की व्हाट्सएप चैट में दरभंगा के लिए जारी एक एसी और एक स्लीपर टिकट के साक्ष्य भी मिले हैं। आरपीएफ ने रेलवे एक्ट की धारा 143 के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। मामले में समस्तीपुर मंडल को भी टिकट सत्यापन के लिए रिपोर्ट भेजी गई है। मुंबई और समस्तीपुर तक पूरे नेटवर्क की जांच की जा रही है।
मुकदमा दर्ज कर शैलेंद्र को सस्पेंड कर दिया गया है। विभागीय जांच और साक्ष्य के आधार पर आगे की कार्रवाई होगी।
– मोहम्मद इमरान चिश्ती, सीएमआई बरेली जंक्शन
इस खबर पर आपकी क्या राय है?
आरएसएसविज्ञापन र॓टहमार॓ साथ काम करेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT AutoHealthshotsHT SmartcastFAB Play