टीबी मुक्त भारत अभियान को जन आंदोलन का स्वरूप देने पर जोर – Hindustan

मुजफ्फरपुर, वरीय संवाददाता। कलेक्ट्रेट सभागार में सोमवार को डीएम कुमार गौरव ने जिला स्वास्थ्य समिति के पदाधिकारी, सिविल सर्जन, जिला यक्ष्मा पदाधिकारी एवं संबंधित पदाधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। बैठक में टीबी मुक्त भारत अभियान को जन आंदोलन का स्वरूप देने और निर्धारित लक्ष्यों की शत-प्रतिशत प्राप्ति सुनिश्चित करने पर जोर दिया गया। बैठक में अभियान के विभिन्न प्रमुख इंडिकेटरों की प्रखंडवार समीक्षा की गई। बेहतर प्रदर्शन करने वाले प्रखंडों की सराहना करते हुए कमजोर प्रदर्शन वाले प्रखंडों को विशेष कार्ययोजना बनाकर अभियान में तेजी लाने का निर्देश दिया गया。
टीबी उन्मूलन अभियान को गति देने के लिए डीएम ने खुद तीन टीबी मरीजों को गोद लिया। उन्होंने मरीजों के स्वास्थ्य और पोषण संबंधी आवश्यकताओं की जानकारी ली और नियमित उपचार के साथ पौष्टिक आहार लेने के लिए प्रेरित किया। डीएम ने कहा कि टीबी के प्रभावी उपचार के लिए दवा के साथ-साथ संतुलित आहार भी जरूरी है। उन्होंने सभी जिला स्तरीय और प्रखंड स्तरीय अधिकारियों से अपील की कि वे भी टीबी मरीजों को गोद लें और समय-समय पर उनके खान-पान व अन्य सुविधाओं की व्यवस्था सुनिश्चित करें। गोद लिए गए मरीजों को सरकार की स्वास्थ्य एवं पोषण योजनाओं का लाभ समय पर मिले, इसके लिए नियमित निगरानी के भी निर्देश दिए।
बैठक में स्क्रीनिंग, एक्स-रे, नाट टेस्ट, डिफरेंशिएटेड टीबी केयर, टीबी प्रिवेंटिव ट्रीटमेंट और फूड बास्केट की प्रगति की समीक्षा की गई। डीएम ने निर्देश दिया कि घर-घर जाकर संभावित मरीजों की पहचान कर अधिक से अधिक स्क्रीनिंग की जाए। संदिग्ध मरीजों का समय पर एक्स-रे और नाट टेस्ट कराया जाए ताकि इलाज में देरी नहीं हो। गंभीर एवं उच्च जोखिम वाले मरीजों की नियमित निगरानी और गुणवत्तापूर्ण उपचार पर जोर देते हुए उन्होंने टीबी मरीजों के संपर्क में आए लोगों की पहचान कर उन्हें टीपीटी उपलब्ध कराने को कहा।
निक्षय मित्र कार्यक्रम की समीक्षा में डीएम ने सभी प्रखंडों को सामाजिक संस्थाओं, स्वयंसेवी संगठनों, उद्योगों और जनप्रतिनिधियों को निक्षय मित्र के रूप में जोड़ने के लिए विशेष अभियान चलाने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि टीबी के प्रति समाज में जागरूकता बढ़ाना जरूरी है। पंचायत स्तर पर स्वास्थ्य शिविर, स्कूलों और सामुदायिक संस्थानों में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाएं। प्रत्येक स्वास्थ्य संस्थान में दवाओं और जांच की उपलब्धता, नियमित फॉलोअप और निक्षय पोषण योजना का लाभ सुनिश्चित किया जाए। उपचार बीच में छोड़ने वाले मरीजों पर आशा कार्यकर्ताओं के माध्यम से विशेष नजर रखी जाए।
इस खबर पर आपकी क्या राय है?
शॉर्ट बायो: सोमनाथ सत्योम पिछले 13 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में ‘हिन्दुस्तान’ में रेलवे, मिलिट्री और इंफ्रास्ट्रक्चर की रिपोर्टिंग कर रहे हैं।
परिचय एवं अनुभव
सोमनाथ सत्योम पत्रकारिता जगह के एक प्रतिष्ठित नाम हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 13 वर्षों से अधिक का अनुभव है। वर्तमान में वह ‘हिन्दुस्तान’ में बतौर सीनियर कॉटेंट क्रिएटर कार्यरत हैं। इस भूमिका में रहते हुए उन्होंने पत्रकारिता के कंटेंट के बदलते ट्रेंड्स और पाठकों की रुचि पर मजबूत पकड़ बनाई है।
करियर का सफर
सोमनाथ ने अपने करियर की शुरुआत 2013 में राष्ट्रीय सहारा और फिर प्रभात खबर जैसे प्रमुख अखबारों से की, जहां उन्होंने प्रिंट पत्रकारिता की बुनियादी समझ विकसित की। 2015 में ‘हिन्दुस्तान’ के साथ कैरियर को आगे बढ़ाया। वर्ष 2018 में बालिका गृह कांड में बेहतर रिपोर्टिंग के लिए स्टार गोल्ड टीम पुरस्कार से भी नवाजे गये। मई 2022 से सितंबर 2023 तक प्रभात खबर से जुड़े रहे। पुन : अक्टूबर 2023 से ‘हिन्दुस्तान’ से जुड़े। रेलवे, मिलिट्री और इंफ्रास्ट्रक्चर जैसे बीट पर विशेष पकड़ बनाये हुए हैं।
शैक्षणिक पृष्ठभूमि
B.A (अर्थशास्त्र) और मास कम्युनिकेशन में पीजी डिप्लोमा होने के कारण सोमनाथ पत्रकारिता का अनूठा संयोजन मिला। इसी वजह से वह रेलवे, इंफ्रास्स्ट्रक्चर, मेडिकल व मिलिट्री बीट पर कमांड होने के साथ ‘एक्सपर्ट-वेरिफाइड’ और रिसर्च-ड्रिवेन इंफ्रास्ट्रक्चर एक्सप्लेनर स्टोरीज लिख रहे हैं।
विजन
रेलवे और रेल यात्रियों के मुद्दाें पर सोमनाथ की गहरी समझ है। उन्होंने कई बड़े रेलवे योजनाओं, मेडिकल रिसर्च, मिलिट्री भर्ती (अग्निवीर) और टाउन डेवलॉपमेंट से जुड़े स्टोरीज किये हैं। सोमनाथ का मानना है कि पत्रकारिता की नींव तथ्यपरकता और विश्वसनीयता ही है। उनका लक्ष्य पाठकों को सटीक, प्रमाणिक और सशक्त जानकारी देना है।
विशेषज्ञता
रेलवे, मिलिट्री, इंफ्रास्ट्रक्चर, राजनीतिक, सामाजिक सरोकार, मेडिकल रिसर्च और एक्सप्लेनर रिपोर्टिंग
आरएसएसविज्ञापन र॓टहमार॓ साथ काम करेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT AutoHealthshotsHT SmartcastFAB Play

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News