मिलेनियम सिटी में पेयजल सप्लाई क्षमता बढ़ेगी – Hindustan

गुरुग्राम, दीपक आहूजा। मिलेनियम सिटी में पेयजल सप्लाई क्षमता बढ़ेगी। सोमवार को मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की अध्यक्षता में चंडीगढ़ में आयोजित उच्चस्तरीय कार्य समिति की बैठक में बसई जल शोधन संयंत्र में 100 एमएलडी (मिलियन लीटर प्रतिदिन) क्षमता का नया संयंत्र लगाने के टेंडर को मंजूरी दे दी। इसके साथ-साथ स्टोरेज क्षमता बढ़ाने के लिए 600 एमएलडी क्षमता के वॉटर टैंक भी बनेंगे। पिछले साल 17 दिसंबर को जीएमडीए ने इस टेंडर के लिए आवेदन किया था। इसमें पांच कंपनियों ने हिस्सा लिया था। शर्तों को पूरा नहीं करने पर दो कंपनियों को बाहर कर दिया था। तीन कंपनियों में से सबसे कम बोली ब्रिज गोपाल कंस्ट्रक्शन कंपनी ने लगाई थी। 166 करोड़ की आरक्षित कीमत के कार्य यह कंपनी करीब 159 करोड़ रुपये में करने को तैयार थी। सोमवार को मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के समक्ष नेगोसिएशन हुई तो कंपनी ने रेट घटाकर 149 करोड़ रुपये कर दिए। ऐसे में नेगोसिएशन से करीब 10 करोड़ रुपये का वित्तीय फायदा हुआ。
मौजूदा समय में बसई जल शोधन संयंत्र की क्षमता 270 एमएलडी की है। इस नए संयंत्र के बनने के बाद इसकी क्षमता 370 एमएलडी पहुंच जाएगी। ढाई साल के अंदर यह संयंत्र बनकर तैयार हो जाएगा।
मिलेनियम सिटी में बसई और चंदू बुढेड़ा में संचालित जल शोधन संयंत्र से पानी की सप्लाई होती है। चंदू बुढेड़ा में मौजूदा समय में 400 एमएलडी के संयंत्र हैं। 100 एमएलडी संयंत्र निर्माणाधीन है, जो जल्द शुरू हो जाएगा। इसके बनने के बाद ओल्ड और नए गुरुग्राम के करीब 100 इलाकों को फायदा होगा। पर्याप्त पानी मिलने लगेगा।
———
तेजी से हो रहे शहरी विकास के साथ तालमेल बैठाने के लिए गुरुग्राम में पेयजल के बुनियादी ढांचे का विस्तार और आधुनिकीकरण किया जा रहा है। इसके तहत बसई जल शोधन संयंत्र में 100 एमएलडी क्षमता का नया संयंत्र तैयार किया जाएगा। इसके टेंडर को मुख्यमंत्री से मंजूरी मिल गई है। अगले कुछ दिनों में टेंडर आवंटित कर दिया जाएगा। इसके बनने के बाद नए और पुराने गुरुग्राम के निवासियों को पर्याप्त पेयजल मिलने लगेगा।
– पीसी मीणा, मुख्य कार्यकारी अधिकारी, जीएमडीए
इस खबर पर आपकी क्या राय है?
आरएसएसविज्ञापन र॓टहमार॓ साथ काम करेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT AutoHealthshotsHT SmartcastFAB Play

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News