Feedback
भारतीय क्रिकेट टीम का शेड्यूल आगामी दिनों में काफी व्यस्त है. 13 सितंबर से भारतीय टीम को अफगानिस्तान के खिलाफ टी20I सीरीज खेलनी है. फिर जापान के विरुद्ध इकलौते टी20 इंटरनेशनल मैच और एशियन गेम्स में भी टीम इंडिया का जलवा देखने को मिलेगा. एशियन गेम्स के दरम्यान ही भारत और वेस्टइंडीज के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज शुरू हो जाएगी.
इस व्यस्त शेड्यूल के बीच ही भारतीय टीम से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आई है. टीम इंडिया के फिजियो कमलेश जैन ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है. क्रिकबज की रिपोर्ट के मुताबिक जैन ने भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) को अपना इस्तीफा सौंप दिया है. हालांकि बोर्ड की ओर से उनका इस्तीफा अभी स्वीकार नहीं किया गया है. वह फिलहाल तीन महीने के नोटिस पीरियड पर हैं और टीम के साथ जुड़े हुए हैं.
यह भी पढ़ें: बांग्लादेश को हराकर भारतीय टीम फाइनल में, शेफाली वर्मा-दीप्ति शर्मा का जबरदस्त खेल
कमलेश जैन इस समय नई दिल्ली में भारतीय टीम के साथ मौजूद हैं, जहां टीम अफगानिस्तान के खिलाफ तीन मैचों की टी20I सीरीज के लिए तैयारियों में व्यस्त है. मौजूदा स्थिति को देखते हुए न्यूजीलैंड सीरीज उनके कार्यकाल का आखिरी असाइनमेंट हो सकती है. वह सीरीज दिसंबर की शुरुआत में समाप्त होगी. हालांकि, बीसीसीआई उन्हें इससे पहले भी कार्यमुक्त कर सकता है.
KKR का भी हिस्सा रह चुके कमलेश
चेन्नई के रहने वाले कमलेश जैन जून 2022 में भारतीय टीम के सपोर्ट स्टाफ का हिस्सा बने थे. उन्होंने नितिन पटेल की जगह ली थी, जो उस समय बेंगलुरु स्थित बीसीसीआई के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस (CoE) चले गए थे. जैन इससे पहले कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के साथ जुड़े हुए थे और राहुल द्रविड़ के कार्यकाल में बीसीसीआई ने उन्हें भारतीय टीम में शामिल किया था.
यह भी पढ़ें: वैभव सूर्यवंशी से लेकर रोहित यादव तक… एशियन गेम्स में ये 5 डेब्यूटेंट्स मचाएंगे धमाल, मेडल की होगी बरसात
कमलेश जैन के इस्तीफे की प्रमुख वजह लगातार होने वाली यात्राओं को बताया जा रहा है. टीम इंडिया के साथ करीब साढ़े चार साल बिताने के बाद वह अपनी यंग फैमिली को अधिक समय देना चाहते हैं. टीम और बीसीसीआई से जुड़े एक सूत्र के मुताबिक जैन ने भारतीय टीम के साथ अपने कार्यकाल का आनंद लिया, लेकिन पारिवारिक जिम्मेदारियों के चलते अब लगातार यात्रा से दूरी बनाना चाहते हैं.
कमलेश जैन का इस्तीफा ऐसे समय आया है, जब भारतीय टीम के सपोर्ट स्टाफ में लगातार बदलाव देखने को मिल रहे हैं. लंबे समय तक टीम के फील्डिंग कोच रहे टी. दिलीप भी इंग्लैंड दौरे के बाद भारतीय टीम से अलग हो चुके हैं. इसके अलावा असिस्टेंट कोच रयान टेन डोशेट ने भी टीम इंडिया का साथ छोड़ दिया था.
Copyright © 2026 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today
होम
वीडियो
लाइव टीवी
न्यूज़ रील
मेन्यू
मेन्यू