मांडलगढ़ में शहरी सरकार के लिए दूसरे चरण का मतदान जारी है। सभी मतदान केंद्रों पर सुबह से ही मतदाताओं की लंबी कतारें देखी जा रही हैं।
कई बूथों पर महिलाओं की अच्छी-खासी भीड़ नजर आई। इस चुनाव के लिए कुल 20 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। मैदान में कुल 79 प्रत्याशी अपनी किस्मत आजमा रहे हैं।
इनमें से 20 प्रत्याशी भाजपा के हैं और 20 कांग्रेस के हैं। बाकी 39 प्रत्याशी निर्दलीय या अन्य दलों से हैं।
मतदाता पहचान पत्र नहीं होने पर भी कर सकेंगे मतदान
प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि यदि किसी मतदाता के पास वोटर आईडी कार्ड उपलब्ध नहीं है, तो वह निर्वाचन आयोग द्वारा मान्य अन्य पहचान पत्र के आधार पर भी मतदान कर सकता है। इससे अधिक से अधिक मतदाताओं को मतदान प्रक्रिया में भाग लेने का अवसर मिलेगा।
Copyright © 2024-25 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.