हनुमानगढ़, पीलीबंगा, गोलूवाला में मतदान शुरू: 193 केंद्रों पर 386 पुलिसकर्मी तैनात; संवेदनशील बूथों पर अतिर… – Dainik Bhaskar

हनुमानगढ़ में नगर निकाय चुनाव के दूसरे चरण के तहत जिले की नगर परिषद हनुमानगढ़, पीलीबंगा और गोलूवाला नगरपालिकाओं में आज सुबह 7 बजे से मतदान शुरू हुआ। शाम 6 बजे तक यह वोटिंग जारी रहेगी।
120 वार्ड, 193 मतदान केंद्र इन नगरीय निकायों के 120 वार्डों के लिए कुल 193 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। इनमें हनुमानगढ़ नगर परिषद में 60 वार्डों के लिए 133 मतदान केंद्र, पीलीबंगा में 35 वार्डों के लिए 35 मतदान केंद्र और गोलूवाला में 25 वार्डों के लिए 25 मतदान केंद्र स्थापित किए गए हैं। कुल 91 मतदान केंद्र लोकेशन, 25 मोबाइल पार्टियां तथा 35 संवेदनशील एवं अतिसंवेदनशील मतदान केंद्र चिन्हित किए गए हैं।
सुरक्षा चाक-चौबंद मतदान के बाद ईवीएम मशीनों को संबंधित नगर निकाय मुख्यालयों पर स्थापित स्ट्रॉन्ग रूम में सुरक्षित रखा जाएगा। जिला प्रशासन एवं पुलिस प्रशासन ने शांतिपूर्ण, निष्पक्ष एवं भयमुक्त मतदान सुनिश्चित करने के लिए व्यापक सुरक्षा व्यवस्था की है। समस्त पुलिस व्यवस्था की प्रभारी अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (त्वरित अनुसंधान दल) राजकंवर हैं। वहीं पीलीबंगा एवं गोलूवाला की पुलिस व्यवस्था की जिम्मेदारी अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (नोहर) गीता चौधरी संभाल रही हैं।
386 पुलिस और होमगार्ड कर्मियों की तैनाती सभी 193 मतदान केंद्रों पर एक-एक पुलिसकर्मी एवं एक-एक होमगार्ड की तैनाती की गई है। इस प्रकार 386 पुलिस एवं होमगार्ड कर्मी मतदान केंद्रों पर सुरक्षा एवं व्यवस्था संभाल रहे हैं। मतदान केंद्रों पर मतदाताओं की अलग-अलग कतारें, शांतिपूर्ण मतदान तथा कानून-व्यवस्था बनाए रखने के निर्देश दिए गए हैं।
25 मोबाइल पार्टियां और 15 पुलिस सुपरवाइजरी अधिकारी मतदान के दौरान 25 पुलिस मोबाइल पार्टियां लगातार क्षेत्रों का भ्रमण कर रही हैं। इनमें हनुमानगढ़ में 18, पीलीबंगा में 4 तथा गोलूवाला में 3 मोबाइल पार्टियां तैनात हैं। इसके अतिरिक्त 15 पुलिस सुपरवाइजरी अधिकारियों की नियुक्ति की गई है, जो मतदान केंद्रों का निरीक्षण कर कानून-व्यवस्था बनाए रख रहे हैं।
35 संवेदनशील मतदान केंद्रों पर अतिरिक्त सुरक्षा हनुमानगढ़, पीलीबंगा एवं गोलूवाला में कुल 35 संवेदनशील एवं अतिसंवेदनशील मतदान केंद्र चिन्हित किए गए हैं। इन सभी केंद्रों पर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात है, ताकि मतदान पूरी तरह शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष ढंग से संपन्न हो सके।
Copyright © 2024-25 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News