स्पॉटिफाई डीपफेक गानों पर लगेगी लगाम डिजिटल प्लेटफॉर्म पर बढ़ते एआई डीपफेक गानों और नकल की समस्या से निपटने के लिए स्पॉटिफाई ने वैश्विक स्तर पर नया ‘आर्टिस्ट प्रोफाइल प्रोटेक्शन’ टूल लॉन्च किया है। आठ महीने के सफल परीक्षण के बाद पेश किया गया यह फीचर कलाकारों को उनकी डिजिटल पहचान पर पूरा नियंत्रण देगा। अब कलाकार अपने नाम से अपलोड होने वाले किसी भी नए गाने का अलर्ट पा सकेंगे और गलत या फर्जी ट्रैक को अपनी प्रोफाइल से तुरंत हटा सकेंगे। इसके अलावा, एडवांस सेटिंग के जरिए वे रिलीज से पहले मैनुअल मंजूरी का विकल्प भी चुन सकते हैं। हाल ही में सोनी म्यूजिक द्वारा 2.60 लाख से अधिक डीपफेक गानों को हटाने की मांग के बाद उठाया गया यह कदम बेहद अहम माना जा रहा है।
आईफोन यूजर्स बिना आईक्लाउड रख सकेंगे बैकअप
व्हाट्सएप अपने आईओएस बीटा यूजर्स के लिए काम के फीचर की टेस्टिंग कर रहा है। अब आईफोन यूजर्स अपनी चैट का बैकअप एप्पल के आईक्लाउड के बजाय सीधे व्हाट्सएप के अपने सर्वर पर सेव कर सकेंगे। आईओएस बीटा वर्जन में उपलब्ध यह बैकअप पूरी तरह एंड-टू-एंड एन्क्रिप्टेड होगा, जिससे चैट्स की गोपनीयता बनी रहेगी। यूजर्स ‘चैट बैकअप’ सेटिंग में जाकर इस विकल्प को चुन सकते हैं। यदि कोई यूजर इस सेवा का उपयोग बंद कर देता है, तो उसका बैकअप 4 महीने तक सुरक्षित रहेगा, जिसके बाद उसे डिलीट कर दिया जाएगा।
गूगल ने कई देशों में मुफ्त किया अपना एआई एजेंट
गूगल ने अपने एआई एजेंट ‘स्पार्क’ का नाम बदलकर ‘टास्क्स’ कर दिया है और अब इसे सभी यूजर्स के लिए पूरी तरह मुफ्त उपलब्ध करा दिया है। भारत, अमेरिका, कनाडा और जापान समेत कई देशों के यूजर्स जेमिनी ऐप के होमपेज पर चैट से ‘टास्क्स’ में स्विच करके इसका उपयोग कर सकते हैं। नए ‘जेमिनी 4 हाइड्रोजन’ मॉडल पर आधारित यह टूल मील प्लान बनाने, कैलेंडर मैनेज करने और ईमेल से फालतू खर्चों का पता लगाने जैसे काम कर सकता है। अमेरिका में यह कॉल करके कीमतों की तुलना और गूगल पे से खरीदारी भी कर सकता है। सुरक्षा के लिहाज से, यह हर काम को अलग वर्चुअल मशीन में पूरा करता है और खरीदारी जैसे संवेदनशील कामों से पहले यूजर की अनुमति लेता है।
मैसेज के लिए मेटा लाया अलग ऐप ‘डायरेक्ट’
मेटा ने इंस्टाग्राम के डायरेक्ट मैसेज फीचर को अलग करते हुए ‘डायरेक्ट’ नाम से एक नया स्टैंडअलोन मैसेजिंग ऐप पेश किया है। फिलहाल इसकी टेस्टिंग तुर्की और थाईलैंड में आईओएस और एंड्रॉयड दोनों प्लेटफॉर्म पर की जा रही है। इस ऐप का उद्देश्य यूजर्स को इंस्टाग्राम की रील्स और अन्य फीचर्स से दूर केवल चैटिंग के लिए एक समर्पित स्पेस देना है। यूजर्स अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से लॉग-इन करके दोनों प्लेटफॉर्म पर अपनी चैट को सिंक कर सकते हैं, या ईमेल और फोन नंबर से नया अकाउंट भी बना सक
हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में ‘हिन्दुस्तान’ विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्यों सहित देश की राजधानी दिल्ली और एनसीआर (नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्करण प्रकाशित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपरि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद विस्तार से न्यूज रिपोर्ट प्रकाशित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
आरएसएसविज्ञापन र॓टहमार॓ साथ काम करेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT AutoHealthshotsHT SmartcastFAB Play