'टॉक्सिक' या बोल्डनेस का ओवरडोज! इंटीमेसी के दम पर हिट होगी यश की फिल्म? – AajTak

Feedback
साउथ स्टार यश की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘टॉक्सिक: ए फेयरी टेल फॉर ग्रोन-अप्स’ लगातार चर्चा में बनी हुई है. वजह सिर्फ इसकी स्टारकास्ट या बड़े बजट की फिल्म नहीं, बल्कि इसके एक के बाद एक रिलीज हो रहे टीजर, ट्रेलर और गानों में दिखाई गई बोल्ड केमिस्ट्री भी है. हाल ही में फिल्म का नया गाना ‘मदहोश’ रिलीज हुआ, जिसमें यश और तारा सुतारिया की इंटेंस रोमांटिक केमिस्ट्री सोशल मीडिया पर छाई हुई है.
लेकिन अब सवाल उठने लगे हैं कि क्या फिल्म अपनी कहानी और एक्शन से ज्यादा बोल्ड सीन्स के दम पर चर्चा बटोर रही है?
हर प्रमोशनल कंटेंट में रोमांस और बोल्डनेस का तड़का
फिल्म की पहली झलक यानी टीजर में ही यश को ब्राजीलियन मॉडल बीट्रिज टाउफेनबाख (Beatriz Taufenbach) के साथ इंटीमेट मोमेंट्स में दिखाया गया था. इसके बाद रिलीज हुए ट्रेलर में भी रोमांस, किसिंग और क्लोज इंटीमेट सीन्स की झलक देखने को मिली.
फिर आया ‘तबाही’ गाना, जिसमें यश और कियारा आडवाणी की स्टीमी केमिस्ट्री ने इंटरनेट पर खूब सुर्खियां बटोरीं. अब ‘मदहोश’ में तारा सुतारिया के साथ भी वही अंदाज नजर आया. यानी अब तक रिलीज हुए लगभग हर प्रमोशनल कंटेंट में बोल्ड रोमांस एक कॉमन फैक्टर बनकर सामने आया है.
क्या यही है फिल्म की मार्केटिंग स्ट्रैटेजी?
आज के दौर में फिल्मों के प्रमोशन का तरीका पहले से काफी बदल चुका है. सोशल मीडिया पर कुछ सेकेंड की क्लिप्स ही पूरी फिल्म की चर्चा तय कर देती हैं. ऐसे में कई फिल्में एक्शन, डायलॉग या कहानी की बजाय रोमांटिक और बोल्ड सीन्स को प्रमोशन का हिस्सा बनाती हैं ताकि क्लिप्स वायरल हों और फिल्म लगातार ट्रेंड करती रहे.
टॉक्सिक‘ के साथ भी कुछ ऐसा ही होता दिखाई दे रहा है. फिल्म के हर नए गाने या वीडियो के बाद सबसे ज्यादा चर्चा उसके इंटीमेट सीन्स की होती है, जबकि कहानी, किरदारों या फिल्म के कॉन्फ्लिक्ट पर अब तक बहुत कम जानकारी सामने आई है.
हालांकि फिल्म सिर्फ रोमांस नहीं, एक गैंगस्टर ड्रामा भी है
दूसरी तरफ, अब तक सामने आई ऑफिशियल जानकारी के मुताबिक गीतू मोहनदास की ‘टॉक्सिक’ सिर्फ रोमांस पर आधारित फिल्म नहीं है. इसे एक बड़े स्केल की पीरियड गैंगस्टर एक्शन ड्रामा बताया जा रहा है, जिसकी कहानी 1950 से 1970 के दौर में फैले गोल्ड और ड्रग्स माफिया की दुनिया के इर्द-गिर्द घूमती है. फिल्म में यश का किरदार एक खतरनाक लेकिन भावनात्मक गैंगस्टर का है और इसमें एक्शन, इमोशन, फैमिली ड्रामा और पावर स्ट्रगल भी अहम हिस्सा बताए जा रहे हैं.
यानी मेकर्स का दावा है कि फिल्म का असली दम इसकी कहानी और एक्शन में है, लेकिन प्रमोशन का फोकस फिलहाल रोमांटिक और सेंसुअस सीन्स पर ज्यादा दिखाई दे रहा है.
क्या रिलीज के बाद बदलेगी तस्वीर?
ऐसा पहली बार नहीं है जब किसी फिल्म के ट्रेलर या गानों में बोल्डनेस को ज्यादा जगह मिली हो और रिलीज के बाद कहानी ने दर्शकों को चौंका दिया हो. इसलिए ‘टॉक्सिक’ को लेकर अंतिम राय फिल्म रिलीज होने के बाद ही बन पाएगी. फिलहाल इतना जरूर है कि मेकर्स ने अपने प्रमोशनल कैंपेन में यश की अलग इमेज और उनकी रोमांटिक केमिस्ट्री को सबसे बड़ा आकर्षण बना दिया है.
‘तबाही’ गाने पर हुआ था विवाद
इससे पहले रिलीज हुए ‘तबाही’ गाने में यश और कियारा आडवाणी के बीच कई स्टीमी और इंटीमेट सीन्स दिखाए गए थे. इन सीन्स को लेकर सोशल मीडिया पर कियारा आडवाणी को ट्रोल भी किया गया. कुछ यूजर्स ने उनके किरदार और बोल्ड लुक पर सवाल उठाए, जबकि कई फैंस ने इसे फिल्म की कहानी और किरदार की जरूरत बताते हुए उनका बचाव भी किया. इसी बहस के बीच अब ‘मदहोश’ गाने के बाद फिर से फिल्म के प्रमोशन में बोल्डनेस को लेकर चर्चा तेज हो गई है.
फिल्म 26 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज होगी.
Copyright © 2026 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today
होम
वीडियो
लाइव टीवी
न्यूज़ रील
मेन्यू
मेन्यू

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News