ट्रेन की बर्थ को बना दिया हनीमून सुइट, वीडियो वायरल; रेलवे का भी आया रिएक्शन – Hindustan

सोशल मीडिया पर इन दिनों ट्रेन के फर्स्ट एसी कोच का वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक बर्थ को हनीमून सुइट की तरह सजाया गया है। लोग सवाल कर रहे हैं कि क्या सुहागरात मनाने के लिए ट्रेन का इस्तेमाल किया जा रहा है? वीडियो को अब तक लाखों लोग देख चुके हैं और तरह-तरह के कमेंट्स कर रहे हैं। अब इस घटना पर रेलवे का भी रिएक्शन आया है।
वायरल वीडियो एक ट्रेन के फर्स्ट एसी कोच का है। इसमें कैमरा बाहर से अंदर की ओर जाता है। अंदर बर्थ को फूलों से इस तरह से सजाया गया है, जैसे हनीमून मनाया जाने वाला है। पूरी बर्थ में गुब्बारे, फूल और गुलदस्ते लगे हुए हैं। सीट पर गुलाब की पंखुड़िया हैं और उससे दिल बना हुआ है। बीच में कुछ दीपक भी जल रहे हैं। इस वीडियो को अब तक पांच लाख से भी ज्यादा लोग देख चुके हैं।
डॉ. निमो यादव नामक एक एक्स हैंडल ने वीडियो शेयर करते हुए लिखा कि हेल्लो अश्विनी वैष्णव, क्या भारतीय रेलवे यात्रियों को फर्स्ट एसी कोच सुहागरात मनाने के लिए देती है? वीडियो के करीब 500 रिपोस्ट हो चुके हैं। साढ़े तीन सौ से ज्यादा यूजर्स ने कमेंट किया है। एक यूजर ने लिखा है कि अगर वो खुश हैं तो खुश रहने दो, कम से कम कोई किसी को मार तो नहीं रहा।
चिराग नाम यूजर ने कहा कि सवाल ये है कि इतनी भी क्या जल्दी है इनको, घर जाकर कर लो। एक ने लिखा कि लोगों को सीट नहीं मिल रही है और इस भाई साहब ने सुहागरात का जुगाड़ कर लिया वो भी ट्रेन में। इसके अलावा भी, वीडियो के कई शेयर और लाइक हो चुके हैं। मामला वायरल होने पर रेलवे का भी रिएक्शन आया है।
‘आजतक’ ने रेलवे के सूत्रों के हवाले से बताया है कि नियम यह हैं कि 1 एसी के केबिन में यात्रियों को पूरी तरह से प्राइवेसी मिलती है। चूंकि, इस कोच में पूरा केबिन यात्री के लिए रिजर्व रहता है तो वह अपनी तरह से यात्रा कर सकते हैं। सूत्रों के अनुसार, कोई यात्री अपने केबिन को सजाता है तो रेलवे इसमें कुछ नहीं करता। उसकी भूमिका इसमें नहीं रहती है। रेलवे इसे किसी भी तरह के नियम का उल्लंघन नहीं मानता है। यह यात्री के विवेक पर ही है।
लखनऊ के रहने वाले मदन तिवारी वरिष्ठ पत्रकार हैं और मीडिया में एक दशक से ज्यादा का अनुभव है।
परिचय, अनुभव एवं शिक्षा
वर्तमान में मदन हिन्दुस्तान अखबार की न्यूज वेबसाइट लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स डिजिटल) में डिप्टी न्यूज एडिटर के पद पर कार्यरत हैं। जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से पत्रकारिता की पढ़ाई की। कक्षा 12वीं के बाद से ही दैनिक जागरण, अमर उजाला, जनसत्ता समेत तमाम अखबारों में संपादकीय पृष्ठ पर लिखना शुरू किया। महज दो सालों में विभिन्न राष्ट्रीय और क्षेत्रियों अखबारों में दो सौ से अधिक आलेख प्रकाशित हुए। ग्रेजुएशन करते समय ही मीडिया में नौकरी की शुरुआत की। लाइव हिन्दुस्तान में अभी दूसरी पारी है और दोनों पारियों को मिलाकर यहां आठ साल से ज्यादा हो चुके हैं। कुल एक दशक से अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। मदन आजतक जैसे अन्य संस्थानों में भी काम कर चुके हैं।

यूपी-बिहार की पॉलिटिक्स से लेकर राष्ट्रीय स्तर की राजनीतिक खबरों को कवर करने का लंबा अनुभव है। पॉलिटिकल न्यूज में ज्यादा रुचि है और पिछले एक दशक में देशभर में हुए विभिन्न विधानसभा चुनावों के साथ-साथ लोकसभा चुनावों को भी कवर किया है। लाइव हिन्दुस्तान के लिए मदन देश-विदेश में रोजाना घटित होने वाली खबरों के साथ-साथ पॉलिटिकल खबरों का एनालिसिस, विभिन्न अहम विषयों पर एक्सप्लेनर, ब्रेकिंग न्यूज, वायरल न्यूज आदि कवर करते हैं। इसके अलावा, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के टैरिफ वॉर से लेकर मिडिल ईस्ट में असली वॉर तक की इंटरनेशनल खबरों पर लिखते-पढ़ते रहते हैं। पिछले एक दशक में पत्रकारिता क्षेत्र में कई पुरस्कार मिल चुके हैं।

मीडिया में अवॉर्ड्स.
मदन ने लाइव हिन्दुस्तान में काम करते हुए जर्नलिस्ट ऑफ द ईयर, मंथली अवॉर्ड्स, पॉपुलर च्वॉइस, एचटी स्टार अवॉर्ड्स समेत एक दर्जन से ज्यादा पुरस्कार जीते हैं।

विशेषज्ञता
देश-विदेश की राजनीति पर गहरी पकड़
यूपी-बिहार समेत सभी राज्यों की खबरों को कवर करने का व्यापक अनुभव
विधानसभा चुनाव, लोकसभा चुनाव, संसद की कार्यवाही को लंबे समय से कवर किया
ब्रेकिंग न्यूज, वायरल न्यूज, एनालिसिस स्टोरीज, एशिया, मिडिल ईस्ट, पश्चिमी देशों की खबरों को कवर करने का एक दशक से ज्यादा का एक्सपीरियंस
लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
आरएसएसविज्ञापन र॓टहमार॓ साथ काम करेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT AutoHealthshotsHT SmartcastFAB Play

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News