भारतीय रेलवे ने यात्री सुविधा और परिचालन दक्षता बढ़ाने की दिशा में एक बड़ा कदम उठाया है। रेलवे ने ट्रेनों की रियल-टाइम स्थिति पर नजर रखने और 15 मिनट से अधिक देरी वाली ट्रेनों की तुरंत निगरानी के लिए अपना पहला आंतरिक एंड्रॉइड-आधारित मोबाइल एप्लिकेशन लॉन्च कर दिया है। इस ऐप का नाम ‘पंक्चुअलिटी BZA’ रखा गया है। दक्षिण तट रेलवे (SCoR) के विजयवाड़ा डिवीजन द्वारा पूरी तरह स्वदेशी रूप से विकसित यह ऐप अब रेलवे अधिकारियों और नियंत्रण कक्ष के स्टाफ के लिए गेम चेंजर साबित होने वाला है।
विजयवाड़ा डिवीजन की जनसंपर्क अधिकारी (PRO) नुसरत एम. मांडरुपकर ने इस ऐप के बारे में विस्तार से जानकारी देते हुए बताया कि यह मोबाइल एप्लिकेशन रेलवे अधिकारियों और नियंत्रकों को कहीं से भी, किसी भी समय ट्रेनों की आवाजाही पर निगरानी करने की क्षमता प्रदान करेगा। अब उन्हें डेस्कटॉप सिस्टम या ऑफिस तक सीमित नहीं रहना पड़ेगा।
दरअसल, पहले रेलवे मुख्य रूप से ICMS (Integrated Coaching Management System) वेब पोर्टल पर निर्भर था। इसमें अधिकारियों को कई अलग-अलग स्क्रीनों पर स्विच करना पड़ता था, बार-बार OTP आधारित लॉगिन करना होता था और जानकारी इकट्ठा करने में काफी समय लग जाता था। नया ‘पंक्चुअलिटी BZA’ ऐप इन सभी समस्याओं को जड़ से खत्म कर देता है। यह एक यूजर-फ्रेंडली सिंगल डैशबोर्ड प्रदान करता है, जहां सारी महत्वपूर्ण परिचालन जानकारी एक ही जगह उपलब्ध होती है।
दक्षिण तट रेलवे के अनुसार, पंक्चुअलिटी BZA ऐप निम्नलिखित प्रमुख सुविधाएं प्रदान करता है, जैसे…
बताया जा रहा है कि यह ऐप LTM BZA सिस्टम के साथ पूरी तरह एकीकृत है, जो ट्रेन प्रबंधकों के लिए संचालन दस्तावेजीकरण को स्वचालित करने वाला आंतरिक टूल है। इससे देरी के कारणों, ट्रेन आवागमन डेटा और परिचालन संबंधी अन्य महत्वपूर्ण जानकारियां रियल टाइम में उपलब्ध हो जाती हैं।
रेलवे अधिकारी ने बताया कि यह रियल-टाइम मॉनिटरिंग क्षमता स्थितिजन्य जागरूकता (Situational Awareness) को काफी बढ़ाएगी। इससे अधिकारियों को त्वरित निर्णय लेने में आसानी होगी और समयबद्धता सुधारने के लिए फौरन सुधारात्मक कार्रवाई की जा सकेगी।
उन्होंने आगे कहा कि पंक्चुअलिटी BZA ऐप न केवल ट्रेन देरी को कम करने में मदद करेगा, बल्कि समग्र परिचालन दक्षता बढ़ाने, संसाधनों के बेहतर उपयोग और यात्री असुविधा घटाने में भी अहम भूमिका निभाएगा। विजयवाड़ा डिवीजन में सफलतापूर्वक लागू होने के बाद इस ऐप को अन्य डिवीजनों और जोनों में विस्तार देने की योजना भी बनाई जा रही है।
कृपया अपने अनुभव को रेट करें
देवेन्द्र कश्यप पिछले 13 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। अगस्त 2025 से वह लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर के पद पर कार्यरत हैं। संस्थान की होम टीम का वह एक अहम हिस्सा हैं। राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाक्रमों पर उनकी पैनी नजर रहती है। वायरल कंटेंट के साथ-साथ लीक से हटकर और प्रभावशाली खबरों में उनकी विशेष रुचि है।
देवेन्द्र ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2013 में महुआ न्यूज से की। करियर के शुरुआती दौर में उन्होंने बिहार की राजधानी पटना में रिपोर्टिंग की। इस दौरान राजनीति के साथ-साथ क्राइम और शिक्षा बीट पर भी काम किया। इसके बाद उन्होंने जी न्यूज (बिहार-झारखंड) में अपनी सेवाएं दीं। वर्ष 2015 में ईनाडु इंडिया के साथ डिजिटल मीडिया में कदम रखा। इसके बाद राजस्थान पत्रिका, ईटीवी भारत और नवभारत टाइम्स ऑनलाइन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में कार्य किया।
मूल रूप से बिहार के भोजपुरी बेल्ट रोहतास जिले के रहने वाले देवेन्द्र कश्यप ने अपनी प्रारंभिक और उच्च शिक्षा पटना से प्राप्त की। उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से राजनीति विज्ञान में स्नातक की डिग्री हासिल की और MCU भोपाल से पत्रकारिता में डिप्लोमा किया। वर्तमान में वह उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में प्रवास कर रहे हैं।
और पढ़ें
आरएसएसविज्ञापन र॓टहमार॓ साथ काम करेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT AutoHealthshotsHT SmartcastFAB Play