मुख्य बातें
LPG Alert: HP, Indane और Bharat Gas के कस्टमर्स के लिए बड़ा अपडेट है। 30 जून तक कुछ जरूरी काम है जिन्हें पूरा करना आवश्यक है। अगर वो ऐसा नहीं करते हैं उनका एलपीजी कनेक्शन खत्म हो सकता है। 1 जुलाई से एलपीजी से जुड़े कई नियम बदल रहे हैं। जिसका असर लाखों एलपीजी ग्राहकों सीधा पड़ेगाा। अब आप उस लिस्ट में हैं या नहीं यह जानने की कोशिश करते हैं।
हाल ही में केंद्र सरकार ने एलपीजी (रेगुलेशन ऑफ सप्लाई एंड डिस्ट्रीब्यूशन) अमेंडमेंट ऑर्डर इश्यू किया था। इस नए नियम के अनुसार जिनके पास पीएनजी का कनेक्शन है ऐसे लोगों को 1 महीने के अंदर अपना एचपी, इंडेन या भारत गैस का कनेक्शन सरेंडर करना होगा। अगर वो ऐसा नहीं करते हैं तो कनेक्शन को काट दिया जाएगा।
जो व्यक्ति अपना एलपीजी कनेक्शन तय समय-सीमा के अंदर सरेंडर करेगा उन्हें एक कूपन जारी किया जाएगा। इस कूपन के जरिए वह व्यक्ति जरूरत पड़ने पर फिर से एलपीजी कनेक्शन प्राप्त कर सकेगा।
इससे पहले मार्च के महीने में सरकार ने लोगों को निर्देश दिया था कि जिस इलाके में पीएनजी की सुविधा है। ग्राहक वहां एलपीजी कनेक्शन की जगह पीएनजी कनेक्शन में शिफ्ट कर जाएं। इसके लिए तीन महीने का समय ग्राहकों को दिया गया था। अगर वो ऐसा नहीं करते हैं तो उनका एलपीजी कनेक्शन खत्म हो जाएगा। सरकार की तरफ से यह सुविधा जून में समाप्त हो रही है। यानी इन ग्राहकों के लिए अब अलर्ट आ चुका है। जल्द-जल्द पीएनजी कनेक्शन प्राप्त कर लें। नहीं, तो दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है।
ग्राहकों के लिए 30 जून तक ई-केवाईसी करवाना भी जरूरी है। अगर आपका एलपीजी कनेक्शन एक्टिव है तो 30 जून यानी कल तक ई-केवाईसी की प्रक्रिया पूरी कर लें। नहीं तो 1 जुलाई से बुकिंग करते वक्त दिक्कतों का सामना करना पड़ेगा। ग्राहक ई-केवाईसी की प्रक्रिया को ऐप के जरिए भी कर सकते हैं।
स्ट्रेट ऑफ होर्मुज खुलने के बाद अब एक बार फिर से लोग उम्मीद कर रहे हैं कि जल्द ही एलपीजी की कीमतों में कटौती का ऐलान हो सकता है। अब देखना है कि क्या एक जुलाई को कीमतों में कटौती को लेकर केंद्र सरकार की तरफ से कोई भी फैसला होता है या नहीं। बता दें, युद्ध शुरू होने के बाद घरेलू गैस सिलेंडर का दाम दो बार बढ़ाया गया था। आखिरी बार एलपीजी सिलेंडर का रेट 7 जून को बढ़ाया गया था। तब कीमतों में 29 रुपये का इजाफा हुआ था।
तरुण प्रताप सिंह, लाइव हिन्दुस्तान के साथ अक्टूबर 2020 से कार्यरत हैं। मौजूदा समय में बिजनेस टीम का हिस्सा हैं। लाइव हिन्दुस्तान के लिए स्टॉक मार्केट, पर्सनल फाइनेंस, कमोडिटी मार्केट, सरकारी योजनाओं पर खबर पर लिखने के साथ-साथ आईपीओ पर वीडियो इंटरव्यू की भी जिम्मेदारी सम्भालते हैं। लाइव हिन्दुस्तान की वीडियो टीम के लिए 2022 में उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव में टीम लीड करते हुए 200 विधानसभा सीट में ग्राउंड रिपोर्टिंग, इंटरव्यू और स्पेशल स्टोरीज कर चुके हैं। श्री राम जन्मभूमि प्राण प्रतिष्ठा समारोह, 2024 के लोकसभा चुनाव के दौरान भी उत्तर प्रदेश में ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव है। साल 2025 में प्रयागराज में सम्पन्न हुए महाकुंभ में 40 दिन से अधिक दिन तक कुंभ नगरी में रहकर अनेकों वीडियो इंटरव्यू और स्पेशल स्टोरिज किए थे।
शिक्षा
बी.ए (ऑनर्स) और एम.ए की पढ़ाई काशी हिन्दू विश्वविद्यालय वाराणसी से पूरा किया है। भारतीय जनसंचार संस्थान, नई दिल्ली से हिंदी पत्रकारिता में डिप्लोमा किया है।
अनुभव –
HT का हिस्सा बनने से पहले स्वतंत्र तौर पर 2019 में लोकसभा चुनाव, 2019 में हरियाणा विधानसभा, 2020 दिल्ली विधानसभा चुनाव और 2020 में दिल्ली दंगा की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव प्राप्त है। श्री राम मंदिर भूमि पूजन (साल 2020) के दौरान भी बतौर स्वतंत्र पत्रकार अपनी सेवाएं दिए हैं।
दैनिक जागरण के एक स्पेशल कार्यक्रम के तहत वाराणसी में दो अलग-अलग साल में 100-100 बच्चों को संसदीय कार्यप्रणाली की 15 दिनों की ट्रेनिंग भी देने का अनुभव प्राप्त है।
विशेषताएं –
वीडियो रिपोर्टिंग में दक्षता हासिल है। कई इंटरव्यू और ग्राउंड ओपनियन वीडियो नेशनल लेवल पर विमर्श का केंद्र बने हैं। बिजनेस और राजनीति के अलावा क्रिकेट, धर्म और साहित्य पर लिखना-पढ़ना पसंद है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play