Feedback
महाराष्ट्र के ठाणे जिले से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है. जहां पुलिस ने ट्रेन में यात्रियों के आभूषण चुराने के आरोप में दो लोगों को गिरफ्तार किया है. इस बात की जानकारी एक अधिकारी ने एक न्यूज एजेंसी को दी.
यह भी पढ़ें: महंगे शौक पूरे करने के लिए करते थे चोरी… 14 बाइक के साथ 3 बदमाश गिरफ्तार
रेलवे पुलिस बल (जीआरपी) ने बताया कि एक्सप्रेस और मुंबई लोकल ट्रेनों में चोरी के कई मामलों में कथित संलिप्तता के लिए दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है. दोनों की गिरफ्तारी कल्याण जीआरपी की विशेष अपराध इकाई द्वारा की गई है.
यह भी पढ़ें: Haryana: चरखी दादरी में बिजली चोरी पकड़ने गई टीम पर हमला, मां-बेटे ने डंडे से जेई को पीटा
पुलिस ने बरामद किया चोरी का आभूषण और अन्य सामान
गिरफ्तार दोनों आरोपी जुन्नार और मुंबई के रहने वाले हैं. एक का नाम प्रताप डोके और दूसरे का नाम शत्रुघ्न सिन्हा उर्फ छोटू है. दोनों के पास से मोबाइल फोन और सोने के आभूषण समेत चोरी का अन्य सामान भी बरामद किया गया है. जिसकी अनुमानित कीमत 8.72 लाख रुपये है.
यह भी पढ़ें: Rajasthan: चोरी के आरोप में दलित को पेड़ से उल्टा बांधकर बेरहमी से पीटा, वीडियो वायरल
गिरफ्तार दोनों आोपियों पर एक्सप्रेस ट्रेनों और मुंबई लोकल ट्रेनों में चोरी के मामले दर्ज थे. पुलिस दोनों की तलाश पिछले कई दिनों से कर रही थी. लेकिन हर बार दोनों पुलिस की टीम को चकमा देकर फरार हो जाते थे.
Copyright © 2025 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today
होम
वीडियो
लाइव टीवी
न्यूज़ रील
मेन्यू
मेन्यू