ट्विशा केस: पूर्व जज गिरीबाला ने जेल में मांगी सुरक्षा, बोलीं- पुराने कैदियों से जान को खतरा – AajTak

Feedback
भोपाल के चर्चित ट्विशा शर्मा दहेज मृत्यु मामले में आरोपी पूर्व जिला एवं सत्र न्यायाधीश गिरीबाला सिंह ने जेल में अपनी सुरक्षा को लेकर गंभीर चिंता जताई है. मंगलवार को सुनवाई के दौरान उन्होंने अदालत से अनुरोध किया कि उन्हें भोपाल सेंट्रल जेल में सुरक्षित स्थान पर रखा जाए, क्योंकि उनके द्वारा पहले दिए गए कई फैसलों के कारण सजा पाए कुछ कैदी भी उसी जेल में बंद हैं.
मामले में आरोपी गिरीबाला सिंह और उनके बेटे समर्थ सिंह को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है. सीबीआई रिमांड समाप्त होने के बाद अदालत ने दोनों को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेजने का आदेश दिया. फिलहाल दोनों भोपाल सेंट्रल जेल में बंद हैं. ट्विशा शर्मा, जो एक मॉडल थीं, 12 मई को अपने वैवाहिक घर में फंदे से लटकी हुई मिली थीं. इस मामले में पति समर्थ सिंह और सास गिरीबाला सिंह पर दहेज प्रताड़ना और मौत से जुड़े गंभीर आरोप लगे हैं.
अदालत में पेशी के दौरान गिरीबाला सिंह ने कहा कि उनके और उनके बेटे के खिलाफ लगातार मीडिया ट्रायल चलाया जा रहा है. उन्होंने यह भी दावा किया कि उनके बेटे के साथ अदालत परिसर में एक वकील द्वारा मारपीट की गई, जिससे सुरक्षा की आवश्यकता और बढ़ गई है. 
कोर्ट ने स्वीकार की याचिका, जेल में सुरक्षित स्थान देने के निर्देश
 
सुनवाई के दौरान गिरीबाला सिंह ने जज के सामने अपनी बात रखने की अनुमति मांगी. उन्होंने कहा कि अपने न्यायिक करियर के दौरान वह भोपाल में लंबे समय तक तैनात रही हैं और उन्होंने कई ऐसे मामलों की सुनवाई की है जिनमें बाद में सजा पाए कैदी वर्तमान में इसी सेंट्रल जेल में बंद हैं. इसी वजह से उन्हें वहां खतरे की आशंका है.
उनके वकील ने मीडिया से बातचीत में बताया कि अदालत ने उनकी दलीलें सुनने के बाद जेल प्रशासन को निर्देश दिए हैं कि समर्थ सिंह और गिरीबाला सिंह को जेल में सुरक्षित स्थान पर रखा जाए. अदालत ने यह भी माना कि उनकी सुरक्षा सुनिश्चित करना आवश्यक है. वकील के अनुसार, अदालत ने सीबीआई जांच से जुड़े मामले में मीडिया कवरेज को लेकर भी कुछ निर्देश दिए हैं. उन्होंने कहा कि जेल में भेजे जाने के दौरान आरोपियों को मीडिया से सुरक्षा प्रदान की जाए ताकि अनावश्यक स्थिति न बने.
वकील ने यह भी आरोप लगाया कि जाबलपुर में पेशी के दौरान समर्थ सिंह के साथ धक्का-मुक्की की गई और कुछ वकीलों तथा मीडिया कर्मियों के साथ भी अभद्रता की गई. उन्होंने कहा कि इस पूरी घटना की जांच के लिए अदालत से सीसीटीवी फुटेज जांचने की मांग की गई है. उन्होंने यह भी दावा किया कि मामले की शुरुआत से ही आरोपियों को कानूनी समर्थन से दूर रखने की कोशिश की जा रही है. हालांकि उन्होंने स्पष्ट किया कि वो और अन्य वकील इस मामले में पैरवी जारी रखेंगे और किसी भी दबाव में पीछे नहीं हटेंगे.
मीडिया ट्रायल को लेकर भी अदालत में उठी चिंता
इस बीच, ट्विशा शर्मा के परिवार की ओर से भी मामले में कड़ी पैरवी की जा रही है. अदालत में चल रही सुनवाई के दौरान दोनों पक्षों के बीच आरोप-प्रत्यारोप का दौर जारी है. फिलहाल अदालत के आदेश के अनुसार, गिरीबाला सिंह और समर्थ सिंह दोनों न्यायिक हिरासत में भोपाल सेंट्रल जेल में बंद हैं और मामले की आगे की सुनवाई जारी है. इस पूरे घटनाक्रम ने मामले को और अधिक संवेदनशील और चर्चित बना दिया है.
 
Copyright © 2026 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today
होम
वीडियो
लाइव टीवी
न्यूज़ रील
मेन्यू
मेन्यू

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News