बॉलीवुड में संजय दत्त की पहचान सिर्फ एक्शन और दमदार स्क्रीन प्रेजेंस तक सीमित नहीं रही, बल्कि उनका अलग अंदाज और स्वैग भी हमेशा चर्चा में रहा है. अब अभिनेत्री उर्मिला मातोंडकर ने संजू बाबा के साथ काम करने के दिनों को याद करते हुए उनके डांस से जुड़ा एक दिलचस्प किस्सा साझा किया है. शो में होस्ट हर्ष लिम्बाचिया ने उर्मिला मातोंडकर से संजय दत्त के साथ काम करने के बारे में पूछा, तो उन्होंने पर्दे के पीछे का एक किस्सा शेयर किया.
उन्होंने कहा, ”संजू (संजय दत्त) की एक बात मैं आपको बताती हूं. मैंने उनके साथ दो-तीन फिल्में की हैं. जिन भी एक्ट्रेसेस ने उनके साथ काम किया है, वे सभी यह बात बताएंगी. जब भी किसी फिल्म में डांस का गाना आता है, तो वह बहुत खराब मूड में रहते हैं और कहते हैं, ‘यार मुझे यह नहीं करना है, वह नहीं करना है.’ लेकिन फिर वह चुपचाप जाकर रिहर्सल करते हैं और जब फाइनल शूट में डांस करते हैं, तो देखकर लगता है कि आखिर उन्होंने पहले इतना मना क्यों किया था. यह उनका अंदाज है. वह कभी-कभी थोड़े चिड़चिड़े हो जाते हैं, क्योंकि वह इंडस्ट्री के असली माचो मैन हैं, लेकिन उनके साथ काम करना उतना ही आसान और अच्छा भी होता है.”
उन्होंने बताया, “सबसे दिलचस्प बात यह है कि संजय फिर चुपचाप जाकर रिहर्सल करते हैं और जब फाइनल शूट में डांस करते हैं, तो देखकर लगता है कि आखिर उन्होंने पहले इतना मना क्यों किया था. यह उनका अंदाज है. वह कभी-कभी थोड़े चिड़चिड़े हो जाते हैं, क्योंकि वह इंडस्ट्री के असली माचो मैन हैं लेकिन उनके साथ काम करना उतना ही आसान और अच्छा भी है.”
उर्मिला मातोंडकर और संजय दत्त ने एक साथ कई फिल्मों में काम किया है, जिनमें ‘दौड़’, ‘खूबसूरत’ और ‘जंग’ जैसी फिल्में शामिल हैं. इन फिल्मों में दोनों की जोड़ी को दर्शकों ने काफी पसंद किया था. खासकर उनके गाने आज भी लोगों की यादों में ताजा हैं, जैसे ‘ओ भंवरे’, ‘आना जरा पास तो आ’ और ‘आईला रे’ अपने दौर के हिट गानों में गिने जाते हैं.
(इनपुट एजेंसी)
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Entertainment Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
पत्रकारिता में 20 साल से अधिक का अनुभव. 2001 में दिल्ली यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन के बाद, गुरु जंभेश्वर यूनिवर्सिटी से M.A किया. फिर भारतीय विद्या भवन के फिल्म एंड टीवी … और पढ़ें
Subscribe to Our Newsletter Today!
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.
© 1998-2026 INDIADOTCOM DIGITAL PRIVATE LIMITED, ALL RIGHTS RESERVED