हिंदी दिवस के अवसर पर बीसीसीएल में 14 सितंबर से आयोजित राजभाषा पखवाड़े का सोमवार को कोयला नगर कम्युनिटी हॉल में पुरस्कार वितरण के साथ समापन हो गया। समारोह के मुख्य अतिथि प्रसिद्ध सामाजिक व्यवहार संचार सलाहकार, प्रसारण प्रशिक्षक और सांस्कृतिक कार्यकर्ता डॉ शेफाली चतुर्वेदी थीं। उन्हें इस वर्ष के प्रतिष्ठित कोयला भारती बीसीसीएल राजभाषा सम्मान-2026 से सम्मानित किया गया। डॉ शेफाली को इस सम्मान के साथ एक प्रशस्ति पत्र, शील्ड और 21 हजार रुपये का पुरस्कार दिया गया। समारोह में राजभाषा पखवाड़े के दौरान बीसीसीएल मुख्यालय एवं क्षेत्रीय स्तर पर आयोजित विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेताओं को भी सम्मानित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता सीएमडी बीसीसीएल मनोज कुमार अग्रवाल ने की। इस अवसर पर निदेशक (तकनीकी/संचालन) संजय कुमार सिंह, निदेशक (वित्त/मानव संसाधन) राजेश कुमार, निदेशक (तकनीकी/योजना एवं परियोजना) राजीव कुमार सिन्हा सहित अन्य थे。
सीएमडी मनोज कुमार अग्रवाल ने कहा कि हिंदी केवल संवाद का माध्यम ही नहीं, बल्कि हमारी सांस्कृतिक विरासत, राष्ट्रीय एकता और सामूहिक चेतना की सशक्त अभिव्यक्ति भी है। डॉ शेफाली चतुर्वेदी ने कहा कि बीसीसीएल द्वारा प्रतिष्ठित कोयला भारती राजभाषा सम्मान से अलंकृत किया जाना मेरे लिए गर्व का विषय है। विभागाध्यक्ष (राजभाषा) मनीष मिश्रा के औपचारिक स्वागत संबोधन के पश्चात सर्वप्रथम कोयला भारती के 44वें अंक का विमोचन किया गया।
पुरस्कार वितरण में सर्वप्रथम राजभाषा के क्षेत्र में वर्षभर उत्कृष्ट कार्य करनेवाले क्षेत्रों को कॉरपोरेट स्तरीय शंकर दयाल सिंह स्मृति राजभाषा सम्मान वितरित किए गए। इसमें बस्ताकोला, लोदना और कतरास क्षेत्र को क्रमशः प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय पुरस्कार प्राप्त हुआ। इसी के अंतर्गत मुख्यालय स्तर पर तकनीकी श्रेणी में भू-संपदा विभाग को प्रथम, जेएमपी विभाग को द्वितीय तथा सामग्री प्रबंधन विभाग को तृतीय पुरस्कार प्राप्त हुआ। गैर-तकनीकी श्रेणी में कर्मचारी स्थापना विभाग को प्रथम, निदेशक, मानव संसाधन सचिवालय को द्वितीय तथा औद्योगिक संबंध विभाग को तृतीय पुरस्कार से सम्मानित किया गया। मंच संचालन एवं धन्यवाद ज्ञापन वरीय अधिकारी (मानव संसाधन/राजभाषा) सुमेधा भारती ने किया।
शॉर्ट बायो पिछले 23 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। वर्तमान में हिन्दुस्तान धनबाद में बतौर प्रिंसिपल कंटेंट क्रिएटर काम कर रहे हैं।
परिचय एवं अनुभव
गंगेश गुंजन मीडिया जगत का एक प्रतिष्ठित नाम हैं। जिनके पास पत्रकारिता में 23 वर्षों का अनुभव है। वर्तमान में वह हिन्दुस्तान में बतौर प्रिंसिपल कंटेंट क्रिएटर काम कर रहे हैं। इन्होंने शहर के इंफ्रास्ट्रक्चर से जुड़ी खबरें, स्पोर्ट्स, फैशन-युवा और झारखंड की स्थानीय राजनीति की खबरों में अपनी मजबूत पकड़ बनाई है।
करियर का सफर
गंगेश गुंजन ने अपने कैरियर की शुरुआत 2002 से दैनिक जागरण अखबार से की। प्रिंट मीडिया और रिपोर्टिंग की बारीकियों को वहां से सीखा। 2009 में हिन्दुस्तान अखबार से जुड़कर अपने कैरियर को आगे बढ़ाया। वर्तमान में वह हिन्दुस्तान में प्रिंसिपल कॉरेस्पोंडेंट के पद पर काम करते हुए सिटी इंफ्रास्ट्रक्चर, जिला प्रशासन, स्पोर्ट्स और झारखंड के क्षेत्रीय राजनीतिक दलों की रिपोर्टिंग कर रहे हैं।
शैक्षणिक पृष्ठभूमि और रिपोर्टिंग
बैचलर इन आर्टस (अर्थशास्त्र) और जर्नलिज्म में पोस्ट ग्रेजुएट रहने की वजह से पत्रकारिता के क्षेत्र में बड़ी बीटों पर बेहतर काम करने में सहायता मिली। ऑफ बीट, स्पोर्ट्स, फिल्म-म्यूजिक के क्षेत्र में कमांड होने का लाभ अखबार को मिल रहा है। सिटी इंफ्रास्ट्रक्चर की खबरें राज्य स्तर पर प्रकाशित हुई है।
पत्रकारिता का विजन
गंगेश का मानना है कि पत्रकारिता का मूल, फील्ड रिपोर्टिंग से है। लोगों के आम जीवन में हो रही परेशानियों की खबरें आज भी सबसे अधिक पढ़ी जाती है। इन्होंने झारखंड के कई सेलिब्रेटी एमएस धोनी, बॉलीवुड एक्टर जीशान कादरी का इंटरव्यू किया है। युवा और महिलाओं पर आधारित खबरें को प्रमुखता देना उनके विजन में शामिल है।
विशेषज्ञता
– ग्राउंड रिपोर्टिंग
– ऑफबीट खबरें
– स्पोर्ट्स और फिल्में
– झारखंड की आदिवासी मूलवासी की खबरें
– सेलिब्रेटिज का इंटरव्यू
आरएसएसविज्ञापन र॓टहमार॓ साथ काम करेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT AutoHealthshotsHT SmartcastFAB Play