Bareily News: सेंधा। गांव इस्लामाबाद के रामवीर का मकान सोमवार सुबह भरभराकर गिर गया। उस दौरान घर में कोई नहीं था, बच्चे भी बाहर खेल रहे थे। देवीपुरा के महेंद्र पाल परिवार के साथ खपरैल में सो रहे थे, तभी उनके घर की कच्ची छत गिर गई।
सेंधा। देवीपुरा के भानवीर पाल ने बताया कि उनकी धान की फसल पानी में डूब गई हैं। उन्हें बहुत भारी नुकसान हुआ है। ग्राम मलगांव के मुनेंद्र ने बताया कि उन्होंने 80 बीघे में धान की फसल बोई थी। उनके सारी फसल पानी में डूबी हुई है। इससे उन्हें भारी नुकसान हुआ है। ग्रामीणों का कहना है कि फसलें पानी में डूबने से भारी नुकसान हुआ है।
भमोरा क्षेत्र के गांव दलीपुर के पास अरिल नदी का पानी पुल के ऊपर चलने से सम्पर्क टूट गया है
{{info}}
आपने
{{correctCount}}/{{total}}
सही जवाब दिए
और ऐप पर पाएं ढेर सारे फायदे
क्विज़ खेलें | कॉइन जीतें | ज्यादा फ़ायदे पाएं
भमोरा। अरिल नदी और बझा नदी में बरसात से बाढ़ जैसी स्थिति उत्पन्न हो गई है। इससे कई गांवों का मुख्य मार्ग टूट गया है। ग्रामीणों को कई किलोमीटर सफर तय कर आंवला और भमोरा जाना पड़ रहा है। अरिल नदी का जल स्तर बढ़ने से दलीपुर के ग्रामीणों का सेंधा की ओर आना बंद हो गया। प्रधान एहिवरन राजपूत ने बताया कि नदी में बाढ़ आने से गांव के पास बनी रपटा पुलिया के ऊपर करीब आठ फुट पानी बह रहा है, जिससे गांव वालों को देवीपुरा, पडुवा, टांडा होते हुए रामनगला से आंवला जाना पड़ रहा है। भमोरा से सरारी, मझारा, नगला की ओर जाने वाली सड़क के ऊपर बझा नदी का पानी भरा हुआ है। इससे इन गांवों का भमोरा से संपर्क टूटा हुआ है।
हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में ‘हिन्दुस्तान’ विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्यों सहित देश की राजधानी दिल्ली और एनसीआर (नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्करण प्रकाशित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपरि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद विस्तार से न्यूज रिपोर्ट प्रकाशित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play