भाषा विवाद का नया मामला कर्नाटक के बेंगलुरु से सामने आया है, जहां दो महिलाएं हिंदी और तमिल भाषा को लेकर आपस में उलझ गईं। मामला इतना बढ़ गया कि आस पास के लोगों को बीचबचाव के लिए उतरना पड़ा। बेंगलुरु के नम्मा मेट्रो स्टेशन पर महिलाओं के बीच तीखी बहस का वीडियो ऑनलाइन वायरल हो रहा है।
जानकारी के मुताबिक झगड़ा तब शुरू हुआ जब एक महिला ने कन्नड़ बोलने से मना कर दिया। एक तरफ जहां महिला हिंदी बोलने पर अड़ी रही, वहीं जबकि दूसरी महिला कन्नड़ बोलती रही। वायरल वीडियो में दोनों महिलाओं को एक टिकट काउंटर के पास खड़े होकर बहस करते हुए देखा जा सकता है। वीडियो में बुर्का पहनी महिला कहती है “तुम मुख्यमंत्री हो क्या? तुम मुख्यमंत्री हो क्या? चल निकल।” वहीं दूसरी महिला को लगातार कन्नड़ कन्नड़ कहते सुना जा सकता।”
आगे हिंदी की पक्षधर महिला कहती है, “तुम सिद्धारमैया की औरत हो क्या?” इस पर महिला और भड़क जाती है और दोनों के बीच ऊंची आवाज में बहस होने लगती है। हालांकि कुछ लोग उनके बीच बीच-बचाव कराते हैं और दोनों को अलग करते हैं।
वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। वीडियो पर डेढ़ लाख से ज्यादा व्यूज और करीब 3 हजार लाइक्स आ चुके हैं। वहीं सोशल मीडिया यूजर्स इसे बेमतलब की लड़ाई का नाम दे रहे हैं। लोगों का कहना है कि इस तरह के झगड़ों से किसी को कुछ हासिल नहीं होने वाला।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
आरएसएसविज्ञापन र॓टहमार॓ साथ काम करेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Hindustan TimesMintHT TechShineHT TeluguHT BanglaHT TamilHT MarathiHT AutoHealthshotsHT SmartcastFAB Play