बिकने वाली है IPL की आरसीबी टीम? इस बड़े कारोबारी ने खरीदने के दिए संकेत – Hindustan

भारतीय प्रीमियर लीग (IPL) की चर्चित टीम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) को लेकर एक बड़ी खबर है। दरअसल, सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया के सीईओ अदार पूनावाला ने आरसीबी में निवेश के संकेत दिए हैं।
अदार पूनावाला ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (X) पर लिखा-सही वैल्यूएशन पर @RCBTweets एक शानदार टीम है। इस ट्वीट के बाद यह कयास लगाए जाने लगे हैं कि अदार पूनावाला आरसीबी को खरीदने के मूड में हैँ। बता दें कि आरसीबी फिलहाल यूनाइटेड स्पिरिट्स (डियाजियो-नियंत्रित कंपनी) के स्वामित्व में है।
आरसीबी साल 2024 की चैंपियन टीम है। बीते सीजन में टीम ने राजत पाटीदार की कप्तानी में अपना पहला IPL खिताब जीता था। हालांकि, जीत का जश्न मनाने के दौरान बेंगलुरु के एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम के बाहर हुई भगदड़ में 11 लोगों की मौत और 50 से ज्यादा घायल हो गए थे। इसके बाद केंद्रीय प्रशासनिक न्यायाधिकरण (CAT) ने इस हादसे के लिए RCB को जिम्मेदार ठहराया था, जिससे फ्रेंचाइजी की बिक्री की अटकलें और तेज हो गई थीं।
बता दें कि रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने भगदड़ में मारे गए लोगों के परिवार के लिए 25-25 लाख रुपये के वित्तीय पैकेज की घोषणा की। फ्रेंचाइजी ने आरसीबी केयर्स नामक एक नई दीर्घकालिक पहल का भी अनावरण किया, जिसका उद्देश्य निरंतर सामुदायिक सहायता प्रदान करना है। आरसीबी के अनुसार, यह वित्तीय सहायता शोक संतप्त परिवारों के साथ खड़े होने की दिशा में पहला कदम है।
यह पहल मृतकों की स्मृति को सम्मानित करने से शुरू होगी और धीरे-धीरे प्रशंसकों, परिवारों और टीम से जुड़े व्यापक समुदाय के लिए कल्याणकारी उपायों में विस्तारित होगी। आरसीबी की ओर से यह ऐलान स्टेडियम में प्रवेश के प्रबंधन को लेकर व्यापक शोक और आलोचना के बाद हुई है, जिसके कारण भगदड़ मच गई थी। फ्रेंचाइजी ने कहा कि वह यह सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है कि ऐसी त्रासदियों को न केवल दुख के साथ, बल्कि सार्थक कार्रवाई के साथ भी याद किया जाए।
आरएसएसविज्ञापन र॓टहमार॓ साथ काम करेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT TeluguHT BanglaHT TamilHT MarathiHT AutoHealthshotsHT SmartcastFAB Play

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News