तेज रफ्तार कार ने मचाया कहर, विसर्जन के लिए जा रहे लोगों को रौंदा; चार की मौत – Hindustan

उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद जिले से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। जहां रविवार देर रात टेशू-झांझी का पूजन करने के बाद विसर्जन के लिए जा रहे लोगों के एक समूह को तेज रफ्तार कार ने रौंद दिया। इस हादसे में तीन युवतियों समेत चार लोगों की मौत हो गई। जबकि कई अन्य घायल हो गए। उधर, सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। जबकि मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया।

ये दर्दनाक हादसा नसीरपुर थाना क्षेत्र में शिकोहाबाद-बटेश्वर मार्ग पर छतनपुरा गांव के पास का है। पुलिस ने बताया कि रात करीब साढ़े आठ बजे कुछ लोग टेशू-झांझी का पूजन करने के बाद सड़क पर विसर्जन के लिए जा रहे थे, कि तभी तेज रफ्तार अनियंत्रित कार ने उन्हें कुचल दिया। सिरसागंज की पुलिस क्षेत्राधिकारी चंचल त्यागी के मुताबिक हादसे में तीन युवतियों समेत चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि कई अन्य लोग घायल हो गए। मृतकों की पहचान 15 वर्षीया अंजलि, 15 वर्षीया आकांक्षा, 25 वर्षीय हरीश कुमार और 17 साल की बबली के तौर पर हुई है।

पुलिस ने बताया कि घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जबकि चारों मृतकों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भिजवा दिया गया। वहीं, दुर्घटना में शामिल कार को कब्जे में ले लिया गया। हादसे में कार में सवार लोगों को भी मामूली चोटें आई हैं।

{{info}}
आपने
{{correctCount}}/{{total}}
सही जवाब दिए
और ऐप पर पाएं ढेर सारे फायदे
क्विज़ खेलें  |  कॉइन जीतें  |  ज्यादा फ़ायदे पाएं

एसपी ने बताया कि नसीरपुर थाना क्षेत्र से दुर्घटना की खबर आई है। एक फोर व्हीलर द्वारा एक परिवार के कुछ लोगों को रौंद दिया गया। इस घटना में 4 लोगों की मौत हो गई। जबकि 8 लोग घायल हो गए, इनका अस्पताल में इलाज चल रहा है। साथ ही गाड़ी में सवार सभी चार लोगों हिरासत में लिया गया है। गाड़ी को भी पुलिस ने कस्टडी में लिया है। बाकि सीसीटीवी फुटेज और लोकल लोगों के बयान के बाद विधिक कार्रवाई की जाएगी।

पवन कुमार शर्मा पिछले चार वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान से जुड़े हैं। डिजिटल मीडिया में काम करते हुए वह उत्तर प्रदेश की राजनीति, क्राइम, सरकारी योजनाओं और टूरिज्म से जुड़े मुद्दों पर नियमित रूप से लिखते हैं। इससे पहले पवन एबीपी न्यूज के साथ बतौर फ्रीलांसर काम कर चुके हैं। पवन ने नई दिल्ली स्थित भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) से रेडियो एवं टेलीविजन पत्रकारिता की पढ़ाई की है। इससे पहले क्राइस्ट चर्च कॉलेज, कानपुर से राजनीति विज्ञान में पोस्ट ग्रेजुएशन किया। ग्राउंड रिपोर्टिंग और अकादमिक समझ के साथ पवन तथ्यात्मक, संतुलित और पाठक-केंद्रित समाचार लेखन करते हैं।
आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News