दयारा बुग्याल ट्रैक से 'छूमंतर' हुई बबीता पांडे का आखिरी फुटेज, कार से उतरी और फोन मिलाया – AajTak

Feedback
उत्तराखंड के दयारा बुग्याल ट्रैक से लापता ट्रैकर बबीता पांडेय की तलाश अब एक नए और अहम चरण में पहुंच गई है. पूरे सर्च ऑपरेशन का ध्यान अब उस रहस्यमयी झील पर केंद्रित हो गया है, जो उस कैंप साइट के बेहद नजदीक स्थित बताई जा रही है, जहां से बबीता के आखिरी बार होने की जानकारी मिली थी.
पिछले पांच दिनों से जारी व्यापक खोज अभियान में आर्मी, आईटीबीपी, एसडीआरएफ, एनडीआरएफ, पुलिस, वन विभाग और अन्य एजेंसियों के करीब 150 सदस्य लगातार जंगलों, पहाड़ी ढलानों, ट्रैकिंग मार्गों और दुर्गम इलाकों में तलाश कर रहे हैं. हालांकि अब तक बबीता से जुड़ा कोई ठोस सुराग हाथ नहीं लगा है.
झील में उतरेगी डीप-डाइव सर्च टीम
ऐसे में जांच एजेंसियों और राहत दलों ने अपनी प्राथमिकता बदलते हुए इस झील को खोज अभियान का मुख्य केंद्र बना दिया है. आशंका जताई जा रही है कि यहां से मामले से जुड़ा कोई महत्वपूर्ण सुराग मिल सकता है. जानकारी के मुताबिक, एसडीआरएफ की छह सदस्यीय विशेष डीप-डाइव सर्च टीम जल्द ही मौके पर पहुंचकर अभियान शुरू करेगी. यह टीम आधुनिक उपकरणों की सहायता से झील की गहराई और उसके आसपास के क्षेत्र की बारीकी से जांच करेगी.
काले रंग का ट्रैकसूट, हाथ में मोबाइल
इधर, रैथल गांव से सामने आए एक सीसीटीवी फुटेज को भी जांच में महत्वपूर्ण माना जा रहा है. इस वीडियो में बबीता अपने दो दोस्तों के साथ दिखाई दे रही है. फुटेज में तीनों एक कार से उतरते नजर आते हैं. बबीता ने काले रंग का ट्रैकसूट पहन रखा है और वह संभवतः किसी को फोन करने की कोशिश करती दिखाई दे रही है. यह फुटेज फिलहाल बबीता की आखिरी उपलब्ध तस्वीरों में से एक माना जा रहा है.
बबीता के दोनों दोस्त हिरासत में 
बबीता के साथ दिख रहे साथ गए लड़कों में एक 23 साल का हरमन पाल सिंह पुत्र त्रिलोक सिंह निवासी दिनेश पुर उधम सिंह नगर उत्तराखंड  का है जबकि दूसरा लड़का 23 साल का हरमनप्रीत  सिंह पुत्र श्याम सिंह निवासी ग्राम व थाना बाडा जिला शाहजहांपुर का है, दोनों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है.
इस पूरे घटनाक्रम ने कई तरह की आशंकाओं और सवालों को जन्म दे दिया है. सबसे बड़ा सवाल यह है कि ट्रेकिंग के दौरान आखिर ऐसा क्या हुआ कि युवती अपने साथियों से अलग पड़ गई. क्या वह रास्ता भूलकर भटक गई थी, किसी हादसे का शिकार हो गई या फिर इसके पीछे कोई अन्य वजह है? इन सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच और खोज अभियान जारी है.
Copyright © 2026 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today
होम
वीडियो
लाइव टीवी
न्यूज़ रील
मेन्यू
मेन्यू

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News