दहेज के लिए विवाहिता को जहर देने का आरोप, पति सहित छह नामजद – livehindustan.com

प्रयागराज, वरिष्ठ संवाददाता। कर्नलगंज के मम्फोर्डगंज में दहेज की मांग पूरी न होने पर विवाहिता को जहर देने का मामला सामने आया है। कानपुर निवासी विवाहिता के भाई ने बहन के पति समेत ससुराल के लोगों पर दहेज के लिए प्रताड़ित करने और जान से मारने की नीयत से जहर देने का आरोप लगाया है। गंभीर हालत में विवाहिता एसआरएन अस्पताल के आईसीयू में भर्ती है।कानपुर नगर निवासी शिवगोविंद ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसकी बहन प्रियंका की शादी वर्ष 2023 में प्रयागराज के मम्फोर्डगंज निवासी गौरव प्रताप सिंह से हुई थी। आरोप है कि शादी के बाद से ही ससुराल वाले प्रियंका पर मायके से 10 लाख रुपये और लाने का दबाव बनाने लगे।

मांग पूरी नहीं होने पर उसके साथ मारपीट की जाती थी। आरोप है कि लगातार प्रताड़ना से परेशान होकर प्रियंका ने पहले भी ससुरालियों के खिलाफ दहेज उत्पीड़न का मुकदमा दर्ज कराया था। ससुरालियों ने अपनी गलती स्वीकार कर भविष्य में दहेज के लिए परेशान न करने का भरोसा दिया, जिसके बाद मुकदमा वापस ले लिया गया। कुछ समय बाद फिर से प्रियंका को प्रताड़ित किया जाने लगा। चार अगस्त की रात करीब 11 बजे ससुरालियों ने प्रियंका को जबरन जहर दे दिया। हालत बिगड़ने पर उसे स्वरूपरानी नेहरू अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने आईसीयू में भर्ती किया। शिवगोविंद ने बहन के पति गौरव प्रताप सिंह, सास , ननदों व देवर शुभम और नंदोई हेमंत समेत अन्य के खिलाफ मुकदमा दर्ज क्राया है। कर्नलगंज पुलिस का कहना है कि मेडिकल रिपोर्ट और जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में ‘हिन्दुस्तान’ विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।
आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News